google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
रायपुर

आप के दिग्गजों को भा गया कमल…झाड़ू छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले इन नेताओं को जानें

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल होने से नाराज आम आदमी पार्टी के बड़े पदाधिकारियों ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया । इन सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर के सक्षम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नए सदस्यों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुनने पर आप सभी को बधाई। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राष्ट्र को अगर वापस सोने की चिड़िया बनाना है तो वह भाजपा बनाएगी।

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, आप यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष रहे रविंद सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रहे कमलकांत साहू, आप के प्रदेश सचिव रहे विशाल केलकर आज विधिवत भाजपा में शामिल हो गये । वहीं अखंड लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष विनोद पटेल ने भी अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया है।

इसे भी पढें  महिला दिवस पर विप्र फाउंडेशन का 'नारी तू नारायणी' सम्मान समारोह, पत्रकार मेघा तिवारी हुईं सम्मानित

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि राम भाजपा के नहीं बल्कि पूरे विश्व के हैं। जिन्होंने राम का अपमान किया है उनसे मैं कहना चाहता हूं कि इस बार हम 400 नहीं बल्कि उसके पार जाएंगे। छत्तीसगढ़ में 2023 में इतिहास बदला है, लोकसभा चुनाव में हम सब मिलकर 11 कमल के फूल मोदी जी को भेजेंगे।

आप पदधिकारियों के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बयान में कहा है कि आज भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज आर्मी और अन्य राजनीतिक पार्टी के लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। श्री साय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप ने भाजपा और मोदी जी पर विश्वास किया इसके लिए आप सबका आभार। भाजपा आपके सुख-दुख में खड़े रहेगी। आज देश की जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है। हम मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, चुन्नी लाल साहू, भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, कार्यक्रम अध्यक्ष शिवरतन शर्मा उपस्थित थे।

इसे भी पढें  कांग्रेस का मिशन-2027: यूपी की बंजर जमीन और राहुल गांधी का एजेंडा, क्या होगा कांग्रेस का कायापलट? 

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 53 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था। आप के सभी 53 उम्मीदवार भारी अंतर से हार गए। उसे 0.93 प्रतिशत वोट मिले।

128 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close