google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मऊ

प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में आतिशबाजी के दौरान घायल किशोर की मौत, इलाके में फैला मातम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

मऊ। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोलनापुर में सोमवार की देर शाम श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में आतिशबाजी के दौरान 14 वर्षीय किशोर पटाखे से गंभीर रुप से झुलस गया।

आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात में मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलनापुर ग्राम पंचायत के मैनपरवा पुरवा निवासी (14 वर्षीय) आगमन सिंह पुत्र सत्यवान सिंह परिजनों के साथ सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दीपोत्सव कार्यक्रम मना रहा था। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान जहां पूरे परिवार के सदस्य घर में दीप जलाकर एवं आतिशबाजी करके खुशी मना रहे थे, वहीं 14 वर्षीय आगमन आतिशबाजी के साथ ही पटाखा छोड़ रहा था। पटाखा छोड़ने के दौरान ही अचानक एक पटाखा एल्युमिनियम के गिलास के नीचे रखकर जलाने समय आगमन गंभीर रुप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे दुबारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात में उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, पूरे गांव में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया है।

बरहज घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोलनापुर के मैनपुरवा निवासी 14 वर्षीय किशोर आगमन सिंह पुत्र सत्यवान सिंह का पोस्टमार्टम के उपरांत मंगलवार को बरहज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। निधन से बहन अंशिका, मां अर्चना समेत पूरे परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हाल हो गया।

मृतक के घर ढांढ़स बंधाने वालों का लगा रहा तांता

मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोलनापुर के मैनपुरवा निवासी किशोर की पटाखे से झुलसने के बाद हुई बाद की सूचना के बाद काफी संख्या में संभ्रांत नागरिक मृतक के घर पहुंचकर ढांढ़स बंधाते रहे। घर पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र रही।

115 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close