google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

‘फिर से एक बार मोदी सरकार’ के नारे के साथ आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका नपाध्यक्ष ने

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। नपाध्यक्ष अलका सिंह ने अबकी बार 400 के पार,बार-बार मोदी सरकार और फिर से एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि कार्यकर्ता चुनावी समर के लिए प्राण-प्रण से जुट जाएं।

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे दीवार लेखन अभियान को विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान करते हुए नपाध्यक्ष अलका सिंह ने श्रीहनुमानजी मंदिर राघव नगर की दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया।

भाजपा नगर इकाई की ओर से आयोजित दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम में नपाध्यक्ष ने चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रम को साझा किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए दीवार लेखन अभियान महत्वपूर्ण है।चुनाव में सफलता के लिए बूथ प्रबंधन व मतदाताओं से संवाद बहुत जरूरी है।हमारे बूथ जितने मजबूत होंगे, प्रत्याशी की जीत उतनी ही सुनिश्चित होगी। हमें मतदाताओं से अपनी बात कहने में संकोच नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जो कार्य किए हैं, उसे जनता ने करीब से महसूस किया है। इससे उनमें नया विश्वास पैदा हुआ है।जनहित में जो कार्य हुए हैं, उन्हें बताना होगा।

नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की कई योजनाओं ने सफलता के नए मानक गढ़े हैं, क्योंकि योजनाओं की सिर्फ घोषणा ही नहीं हुई है बल्कि उनके शत-प्रतिशत संतृप्तीकरण के प्रयास भी हुए हैं, जनता का विश्वास जीतना तभी संभव हो पाया है।

इस दौरान वीरेन्द्र सिंह, दिनेश गुप्ता, संजू सोनी, दीपक श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुशवाहा, दीपू यादव, सुधीर मद्धेशिया, अखिलेश मिश्रा, गोविन्द चौरसिया, सुशील सिंह, संतोष आदि रहे।

85 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

Back to top button
Close
Close