google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

घर के अंदर चोर और बाहर पुलिस बल लेकिन क्यों नहीं पकड़ पाई पुलिस? वजह सुन दंग रह जाएंगे आप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

कानपुर: यूपी के कानपुर में पुलिस की एक करतूत सोशल मीडिया पर वायरल है। बीते शनिवार को चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर तीन लाख का कैश समेत लगभग चार लाख का माल लेकर फरार हो गए।

पड़ोसी ने मेन गेट का ताला टूटा देखा, तो पड़ोसी को शक हुआ कि चोर अंदर घुसे हैं। उसने मकान के मेन गेट पर ताला लगा दिया। चोरी की सूचना घर के मालिक को दे दी। इसके बाद घर के मालिक और पड़ोसी ने डॉयल 122 पर कॉल का चोर घर के अंदर घुसे होने की सूचना दी। चोरी की सूचना पर दो पीआरवी गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

पुलिसकर्मी सीमा विवाद में उलझ गए। एक पीआरवी सेन पश्चिम पारा थाने की और दूसरी पीआरवी बिधनू थाना क्षेत्र स्थित न्यूज आजाद नगर की थी। दोनों पीआरवी के 6 पुलिसकर्मी सीमा विवाद में उलझे रहे।

स्थानीय लोग पुलिस कर्मियों से चोरों को पकड़ने की गुहार लगाते रहे। दरवाजे पर खड़े पुलिस कर्मियों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश भी नहीं की। इसी बीच चोर सीढ़ी लगाकर पुलिस के सामने छत के रास्ते से चोरी के माल समेत फरार हो गए। पुलिस कर्मियों की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मेन गेट पर लगाया ताला

सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित मनोहर नगर जितेंद्र मिश्रा दिल्ली की एक आईटी कंपनी में तकनीकि सहायक के पद पर जॉब करते हैं।

घर पर पिता रामआसरे, मां शांति देवी, पत्नी सीमा, तीन महीने की कनक और दादी राजेश्वरी देवी रहती हैं। जितेंद्र परिवार के साथ महाराजपुर में एक परिवारिक शादी में शामिल होने के लिए गए थे।

जितेंद्र के पड़ोस में रहने वाले शिवम अग्निहोत्री ने गेट का ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी सूचना जितेंद्र को दी, और फौरन आने के लिए कहा। शिवम ने आशंका हुई कि चोर अंदर घुसे हैं, तो उन्होंने मेन गेट पर ताला लगाकर पुलिस को सूचना देदी। उधर जितेंद्र ने भी पुलिस को डॉयल 122 को दे दी।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

जितेंद्र मिश्रा के घर के बाहर दो पीआरवी की गाड़ियां पहुंच गईं। लेकिन दोनों गाड़ियों के पुलिसकर्मी सीमा विवाद में उलझ गई। पुलिस कर्मियों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की।

पड़ोसी और स्थानीय लोग पुलिस कर्मियों से अंदर चलकर चोरों को पकड़ने के लिए गुहार लगाते रहे। लेकिन पुलिस अपनी जगह से हिली नहीं।

91 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close