google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

काली पॉलिथीन से सड़क किनारे आ रही सड़ांध भरी बदबू का जब राज खुला तो जादुई मौत ने सबको सन्न कर डाला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

एक बड़ी सी काली पॉलीथिन से बेहद सड़ी हुई बदबू आ रही थी। अंदाजा लगाया जा सकता था कि पॉलीथिन के अंदर कुछ तो संदिग्ध है, लेकिन ये सोचना आसान नहीं था कि अंदर एक लड़की की लाश हो सकती है। एक विदेशी लड़की लाश काली पॉलीथिन के अंदर सड़ रही थी। दिल्ली की सड़क पर आने जाने वाले लोगों को बदबू आ रही थी। इस लाश को सीधा मुर्दाघर पहुंचाया गया, लेकिन अब इस बात को 6 दिन बीत चुके हैं स्विस लड़की लाश मुर्दाघर में ज्यो की त्यों रखी गई है, कातिल पकड़ा जा चुका है, लेकिन लाश का पोस्टमार्टम तक नहीं हुआ।

दिल्ली के मुर्दाघर में स्विस लड़की लाश

मोर्चरी में पड़ी लाश नीना बर्गर की है जो स्विट्जरलैंड की रहने वाली है। इसी महीने ये लड़की स्विट्जरलैंड से दिल्ली आई। या यूं कहें बुलाया गया और बुलाने वाला था नीना का बॉयफ्रेंड गुरप्रीत सिंह। गुरप्रीत और नीना करीब 3 साल से रिश्ते में हैं। दिल्ली का रहने वाला गुरप्रीत कई बार स्विटजरलैंड नीना से मिलने जा चुका है। हां नीना को उसने पहली बार भारत बुलाया। तो क्या ये मौत की दावत थी या प्लानिंग कुछ और थी?

लड़की के साथ मर्डर से पहले हुआ जादुई खेल

नीना जब भारत आई तो गुरप्रीत उसे अलग-अलग जगह घुमाने लगा, लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि वो उसे अपनी कार से नहीं ले जाता था, बल्कि उसने एक पुरानी कार नीना को घुमाने के लिए खरीदी थी। ये कार भी उसने अपने नाम पर नहीं ली थी बल्कि एक दूसरी लड़की के नाम पर ली थी। गुरप्रीत की हर बात को नीना मानती थी। इसी दौरान गुरप्रीत ने नीना के साथ एक खेल खेला। ये खेल था जादू वाला।

क्यों किया गया स्विस लड़की का मर्डर?

गुरप्रीत नीना के होटल में गया और उसने नीना को एक जादू दिखाया। जादू दिखाने से पहले उसने नीना हाथ पैर चेन से बांध दिए। उसकी आंखों में पट्टी बांध दी। अब नीना को जादू दिखाया गया। नीना के लिए ये एक थ्रील था, लेकिन गुरप्रीत के लिए ये रिहर्सल थी। रिहर्सल कत्ल की, रिहर्सल उस जादू की जिसके जरिए नीना की जान लेनी थी। बस 20 अक्टूबर के दिन भी गुरप्रीत ने यही जादू किया। बस फर्क इतना था कि इस दिन वो होटल में नहीं थे बल्कि कार में थे। 20 अक्टूबर के दिन जादू कार में हुआ। बिल्कुल उसी दिन की तरह नीना की आंखों में पट्टी बांधी गई। हाथ पैर को जंजीर से बांध दिया गया, अब जादू होना बाकी था, लेकिन गुरप्रीत अपने हाथ नीना के गले तक ले गया और तब तक उसके गले को दबाए रखा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई।

सेक्स वर्कर के नाम पर क्यों थी कार?

ये गुरप्रीत की साजिश थी, नीना को मारने की। विदेश से भारत बुलाना, कार खरीदना, होटल में जादू दिखाना ये सब मौत की कहानी का हिस्सा था। कत्ल के बाद पुलिस को जिस जगह से लाश मिली वहां एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था जिसकी मदद से ही कातिल पकड़ में आया। दरअसल वो कार सीसीटीवी में दिखी जिसमें कत्ल हुआ था। कार की डिटेल निकाली गई तो पता चला कि कार एक सेक्स वर्कर के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस लड़की तक पहुंची तो उसने बताया कि उसके एक ग्राहक ने उसके नाम पर ये कार खरीदी थी और ये ग्राहक था गुरप्रीत। गुरप्रीत सिंह को लगने लगा था कि नीना का किसी और के साथ रिश्ता है और इसलिए उसने उसका कत्ल कर दिया।

6 दिन से लाश को किसी ने नहीं लिया

अब नीना की लाश तब से मॉर्चुरी में ही पड़ी हुई है। स्विट्जरलैंड में उसके परिवार को खबर दे दी गई है, लेकिन उसके परिवार से कोई भारत नहीं आ पा रहा। जब तक इस मामले में अथॉरिटी से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता तब तक नीना का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सकता। कातिल सलाखों के पीछे है, लेकिन इस कत्ल से कई और थ्योरी भी जुड़ रही हैं।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close