google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता जागृति उद्यम केंद्र, बरपार पहुंचे

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया। शनिवार को जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का आगमन हुआ। विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों को सम्मिलित होते हुए अनूप गुप्ता जागृति उद्यम केंद्र, ग्राम बरपार पहूंचे। जहां उनका स्वागत भाजपा नेता शशांक मणि ने किया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ पांडेय, जिला मंत्री अरविंद पांडेय, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, मंडल अध्यक्ष महुआडीह उमेश मल्ल, सचिंद्र शाही, मनमोहन सिंह अप्पू, अजित सिंह, महेंद्र राय, नारद राय, गोविंद चौरसिया सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शशांक मणि ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं यह एक संग्राम है। इस संग्राम में पार्टी का हर कार्यकर्ता सिपाही है, हम सबको यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लड़ना है और जीतना भी है। किसान, युवा, महिला, उद्यमी हर वर्ग के लिए मोदी जी की सरकार ने विकास कार्य किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें साथ मिलकर विपक्षी गठबंधन के विरूध लड़ना है। जिलाध्यक्ष जी के नेतृत्व में हर कदम साथ मिलकर लड़ेंगे और साथ मिलकर काम करेंगे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अब कमर कस लें। 2024 का चुनाव नजदीक है, हर बूथ, हर सेक्टर में हमें भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराना है और मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के लिए दिन रात परिश्रम कर रहे हैं। देवरिया में इसी उद्देश्य को लेकर शशांक मणि आगे बढ़ रहे हैं। उद्यमिता के माध्यम से उद्यमियों को सशक्त करके वे ना सिर्फ इस क्षेत्र में रोजगार पैदा कर रहे हैं बल्कि देवरिया की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास भी उनके द्वारा किया जा रहा है।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close