google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

7 जन्मों के बंधन की सारी मर्यादाओं को भूल गए तो हुआ ऐसा खेला….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा पवित्र होता है। इस रिश्ते में 7 वचनों को निभाने का वादा होता है, साथ जीने-मरने की कसमें होती हैं और हर -सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देने का भी वादा होता है। इस परिणय सूत्र के बंधने के साथ दो दिल नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मेल होता है। अगर इस रिश्ते को ताक पर रखकर पति और पत्नी ही एक दूसरे के दुश्मन हो जाएं तो क्या कहिएगा। 

देश के अलग-अलग कोनों से ऐसे केस सामने आए हैं जिसके बाद विश्वास करना मुश्किल हो गया कि क्या वाकई इस पवित्र रिश्ते का अंत ऐसा हो सकता है। 

बीते महीनों में फरीदाबाद के बल्लभगढ़, नोएडा, बिहार के छपरा, मध्य प्रदेश के जबलपुर से ऐसे केस सामने आए हैं जिसमें या तो पति ने पत्नी की या पत्नी ने पति की हत्या कर दी। किसी ने किसी वजह से दोनों एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए। आज हम आपको देश में घटी ऐसी 5 घटनाओं के बारे में ही बताएंगे।

सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा मर्डर केस में खुला कातिल पति का राज

घटना दिल्ली-एनसीआर का हिस्सा और उत्तर प्रदेश के नोएडा की है। यहां सेक्टर 30 में रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा का मर्डर हो गया। उच्चतम न्यायालय की वकील से जुड़ा मामला था सो खबर आग की तरह फैल गई। 61 वर्षीय रेनू सिन्हा का शव उनके घर के बाथरूम में पाया गया था। शरीर पर चोट के निशान भी थे। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। रेनू के परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा की सामान्य मौत नहीं हत्या थी। इसके पीछे और कोई नहीं बल्कि उसके पति था। पति गायब था और पुलिस को उसकी तलाश थी। पति के न होने से शक सीधा उसपर ही गया। पूछताछ में उसने सब उगल दिया। आरोपी पति नितिन सिन्हा असल में अपनी कोठी बेचकर विदेश भागने की सोच रहा था लेकिन पत्नी रेनू ऐसा नहीं चाहती थी। उसने पति को रोका तो पति नितिन ने पत्नी को ही रास्ते से हटा दिया। पति पकड़े जाने के डर से घर के स्टोर रूम में छुपा हुआ था।

पति ने बहनोई संग कर दी जीवनसंगिनी की हत्या

यह घटना फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की है। यहां पति ने अपनी पत्नी को जिंदगी से हटाने के लिए अपने बहनोई को भी साथ ले लिया। वजह थी आंतरिक कलह।बल्लभगढ़ के तिरखा कॉलोनी में एक पति-पत्नी रहते थे। पति होशियार सिंह कलियानपुर रानी थाना बरला अलीगढ़ यूपी का रहने वाला था। साल 2009 में बबीता कुमारी से उनकी शादी हुई थी। पत्नी भी अलीगढ़ की रहने वाली थी। पुलिस ने जांच में पाया कि होशियार सिंह आए दिन पत्नी बबीता से झगड़ा करता था। मारपीट कर घर से निकाल दिया था। एक दिन होशियार सिंह अपने बहनोई की मदद से पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पति हत्या के बाद घर में मौजूद नहीं था।

बिहार के छपरा में दहेज हत्या का केस

बिहार के सारण नगर थाना क्षेत्र के जोगनिया कोठी के पास विवाहित महिला की हत्या से हड़कंप मच गया था। पत्नी के घरवालों ने पति के घरवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पिता का कहना है कि मेरी बेटी से दामाद आए दिन बुलेट की डिमांड करता था। शराब पीतर आता था और मआर-पीट करता था। दीपा इस बात का विरोध करती थी। दीपा और राहुल की शादी एक मेट्रीमोनियल साइट की मदद से हुई थी। दीपा के पिता ने बताया कि दोनों का वैवाहिक संबंध शुरू में काफी अच्छा चल रहा ता लेकिन उसके बाद दोनों में झगड़े होने लगे। पति राहुल पत्नी दीपा से बुलेट की मांग के साथ शराब पीकर मारता भी था। एक दिन दीपा का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मायकेवालों के आरोप पर पति को पकड़कर पुलिस ने जेल में डाल दिया है। दोनों का ढाई साल का बेटा भी है।

बीजेपी नेता सना खान की हत्या

भारतीय जनता पार्टी की नेता सना खान की मौत ने सबका ध्यान खींचा था। पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पति अपनी पत्नी सना खान की अश्लील फोटो और वीडियो खींचता और बनाता था और उसे वायरल करने की धमकी देता था। यही नहीं सना के आपत्तिजनक फोटो और वीडियोज को वह हनीट्रैप के लिए देता था। बड़े-बड़े लोगों के पास सना को भेजता था। सना की मां ने नागपुर के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की नागपुर की पदाधिकारी सना खान की हत्या मध्य प्रदेश के जबलपुर में की गई थी। सना की डंडे से पहले पिटाई की गई और उसके बाद मौत होने पर शव जबलपुर की नदी में फेंक दिया गया।

 चौथी शादी के लिए कर दी पति की हत्या

पटना के फुलवारी शरीफ में एक पत्नी ने अपने पति की इस वजह से हत्या कर दी थी क्योंकि वह चौथी शादी करना चाहती थी। मृतक सुभाष आरोपी पत्नी का तीसरा पति था जो उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला था। इस हत्याकांड में पत्नी का साथ उसके पिता और मां ने दिया। सुभाष की पत्नी असमेरी खातून ऊर्फ मंजू देवी पहले दो शादी कर चुकी थी। सुभाष के साथ तीसरी शादी के बाद वह चौथी शादी भी करना चाहती थी। पुलिस का कहना है कि सुभाष नशे का आदी था इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। वह आए दिन खातून से झगड़ा करता था।

76 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close