google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गया

शहर के पुरानी गोदाम में एक साथ 8 दुकानों के शटर काट लाखों की चोरी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

रोहित कुमार की रिपोर्ट 

गया, बिहार। शहर के मुख्य वावसायिक मंडी पुरानी गोदाम में दुस्साहसी अपराधियों ने एक साथ 8 दुकानों का शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने उक्त दुकानों से करीब सात लाख रुपए नगद की चोरी करली। आश्चर्य की बात यह है कि घटना स्थल शहर के मुख्य वावसायिक मंडी है जहां पुलिस के द्वारा लगातार गस्ती के दावे किए जाते है। बावजूद इसके दुस्साहसी अपराधियों ने करीब 3 घंटे तक उक्त मार्केट में जमकर तांडव मचाया और पुलिस को इसकी भनक भी नही लगी।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी गोदाम स्थित जनक मार्केट में चोरों ने ग्राउंड फ्लोर की 8 दुकानों का शटर काट करीब सात लाख से अधिक नगद चुरा लिया।

पीड़ित ने बताया कि मार्केट के मेन गेट का शटर का ताला काट कर चोर अंदर घुसे और हर एक दुकान के शटर का ताला काट कर नगदी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर सात लाख रुपए नगद की चोरी की गई है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जनक मार्केट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी खंगाल रही है ताकि उनके माध्यम से चोरों का कोई सुराग मिल सके।

100 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close