google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गया

सी आर पी एफ जवान समेत दो को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, बुलेट सवार युवक की मौत 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

रोहित कुमार की रिपोर्ट

गाया बिहार। स्टेट हाइवे 69 के गुरारू गुरुआ सड़क पर मथुरापुर मिडिल स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम करीब 5 :20 बजे की है।

मृत युवक का नाम श्यामनंदन कुमार यादव पिता बुटाई यादव है। युवक सी आर पी एफ का जवान था। घर कोंच थाना के ग्राम तरारी टोला गोपालपुर का रहने वाला था सी आर पी एफ जवान बुलेट बाइक से कसमा जा रहा था इसी दौरान मथुरापुर मिडिल स्कूल के समीप ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में जवान के चेहरा सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों मे गंभीर चोटें लगी थी।

मथुरापुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से गया मेडिकल रेफर किया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचते ही जवान ने दम तोड दिया। घटना से परिजनों में चीत्कार मच गया।

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है ट्रक का चालक मौके से फरार है।

112 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  पौत्री के प्रथम जन्म दिन की खुशी में नगर के गरीबों में रजाई और कंबल का वितरण किया 

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close