google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जोधपुर

पति को जन्मदिन की बधाई देने पंहुची बीवी तो पति को दूसरी लड़की संग मौज करते देख उठा लिया खौफनाक कदम 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुरेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट 

जोधपुर। अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना गत सोमवार की है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिला एक अन्य युवती से झगड़ा कर रही है और साथ अपने पति को भी खरी-खोटी सुना रही है।

बताया जा रहा है कि इस वीडियो में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण छुपा है।

दरअसल, जोधपुर जिले के मथानिया तहसील के उमेद नगर गांव निवासी सुरेश विश्नोई जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में एक कमरा किराए पर लेकर रहता था और टैक्सी चलाने का काम करता था। गत रविवार को सुरेश का जन्मदिन था जिसके बाद पत्नी ने उसे गांव आने के लिए कहा। जब वह नहीं आया तो दिन भर इंतजार करने के बाद रात 2 बजे उसने अपने पति को अनगिनत फोन लगाएं लेकिन सुरेश ने फोन नहीं उठाया।

पत्नी और बच्चों को सामने देख उतर गया सुरेश के चेहरे का रंग

दूसरे दिन सुबह 6 बजे सुरेश की 25 वर्षीय पत्नी निरमा विश्नोई अपने बच्चों को साथ लेकर उमेद नगर से बस में बैठकर जोधपुर के लिए रवाना हो गई। वह अपने पति को जन्मदिन का सरप्राइज देना चाहती थी। सुबह करीब 8 बजे वह अपने पति के कमरे पर पहुंच गई उसने दरवाजा खटखटाया तो सुरेश विश्नोई ने दरवाजा खोला। अपनी पत्नी और बच्चों को सामने देखकर सुरेश के चेहरे का रंग उतर गया। लेकिन जब कमरे में निरमा पहुंची तो खुद निरमा के होश उड़ गए। उसके सामने टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने एक महिला नजर आ रही थी। साथ ही दीवार पर बैलून और हैप्पी बर्थडे के स्टीकर चिपका रखे थे। यह सब देखकर निरमा आग बबूला हो गई। उसने अपने पति को जमकर खरी खोटी सुनाना शुरू किया और रूम में मौजूद युवती से भी खूब गाली गलौज की। इसके साथ ही उसने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

पति की बेवफाई से टूटा दिल

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल जीतने पर किया गया सम्मान

निरमा को जब यह बात पता चली कि उसका पति किसी अन्य युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा है तो उसका दिल टूट गया। वह वापस मथानिया जाने वाली बस में बैठ गई। रास्ते में संभवत उसके मन में उधेड़बुन चल रही थी और जब बस मंडलनाथ एरिया में पहुंची तो उसने बस को रुकवाया और अपने बच्चों के साथ उतर गई। इसके बाद निरमा सीधी रेलवे ट्रैक की तरफ चली गई और फलोदी से जोधपुर की ओर आ रही मालगाड़ी के सामने अपने बच्चों के साथ कूद गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

136 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close