google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध
Trending

इश्क के चक्कर में पढ़ाई छूटी और शादी के बाद मिली ब्याय फ्रैंड के फार्म-हाउस में खौफनाक मौत 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी और ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट 

वो अपने परिवार से ज्यादा अपने बॉयफ्रेंड पर विश्वास करती रही, वो उसकी हर बात को मानती रही। यहां तक की वो उसकी खातिर कनाडा से अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़कर लौट आई, लेकिन इस लड़की को मिली खौफनाक मौत। हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली इस लड़की को फार्म हाउस में दफना दिया गया और जब मिला तो इसका कंकाल। माता-पिता सोचते रहे कि बेटी कनाडा में पढाई कर रही है, लेकिन लड़की के घर से महज 50 किलोमीटर दूर उसका कत्ल हो चुका था।

कनाडा रिटर्न गर्लफ्रेंड की मर्डर मिस्ट्री

ये कहानी है हरियाणा के रोहतक की रहने वाली मोनिका की। मोनिका अच्छे घर से ताल्लुक रखती थी। माता-पिता अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहते थे। वो चाहते थे उनकी बेटी पढ़-लिखकर उनका नाम रोशन करे। आईलीट की तैयारी के लिए मोनिका को सोनिपत भेजा गया, जहां उसकी मौसी रहती थी। मौसी के घर रहकर वो कोचिंग क्लास लेने लगी, लेकिन इसी बीच मोनिका की जान पहचान यहां रहने वाले एक लड़के से हो गई।

सोनीपत में हुई थी एक लड़के से दोस्ती

दोनों के बीच ये जान-पहचान गहरी होने लगी। दोस्ती प्यार में बदलने लगी। कोचिंग पूरी होने के बाद मोनिका वापस अपने घर रोहतक लौट गई, लेकिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ इसका रिश्ता बना रहा। इसी बीच उसका एक्जाम पास हो गया और वो कनाडा पढ़ाई के लिए चली गई। कनाडा जाने के बावजूद उसकी दोस्ती इसके लड़के से बनी रही। दोनों फोन पर बात करते। परिवारवालों को इस बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि मोनिका की मौसी को इस बारे में थोड़ा बहुत पता जरूर था।

परिवार ने लड़की को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा

मोनिका की अपने बॉयफ्रेंड का अक्सर बात होती। यहां तक की अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर वो उससे मिलने वापस भारत लौट आई। दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होता रहा। परिवारवालों को लग रहा था कि वो कनाडा में पढ़ाई कर रही है इसलिए वो निश्चिंत थे। मोनिका इस बीच कई बार भारत आई और फिर वापस कनाडा चली गई। इसी तरह साल 2022 में लगातार मोनिका का कनाडा से भारत आना जाना होता रहा। एक रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक मई 2022 में मोनिका और इस लड़के ने गाजियाबाद के मंदिर में शादी भी की।

परिवारवालों से खत्म हुआ लड़की का संपर्क

मोनिका जून 2022 तक अपने परिवार से फोन पर टच में थी। उन्हें लग रहा था कि वो कनाडा में पढ़ाई कर रही है, लेकिन जून 2022 के बाद मोनिका का अपने परिवार से संपर्क खत्म हो गया। कुछ समय तक तो परिवारवालों को इस बात की भनक नहीं लगी, लेकिन जब कई महिनों तक मोनिका से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने मोनिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मोनिका की मॉसी ने पुलिस को इस लड़के बारे में जानकारी दी। इस लड़के का नाम सुनील है, जो पहले से ही शादीशुदा था।

बॉयफ्रेंड ने उगली मर्डर की कहानी

पुलिस ने जांच शुरू की। सुनील से भी पूछताछ हुई, लेकिन वो पुलिस को गुमराह करता रहा। किसी को ये समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मोनिका कहां चली गई। परिवारवाले परेशान थे। जांच में कुछ भी सामने नहीं आ रहा था। परिवारवालों ने मंत्री अनिल विज से भी मोनिका लापता होने पर जांच करने की फरियाद की। सुनील को गिरफ्तार किया गया और सख्ती से उससे पूछा गया तो आखिरकार उसने सच उगला।

गोलियों से भूना और फॉर्म हाउस में दफनाया

मोनिका अपने परिवारवालों को बताया कि वो कनाडा में है, लेकिन वो शादी के बाद सुनील के साथ ही रहने लगी। शादी के ठीक एक महीने बाद यानी जून में एक दिन सुनील ने मोनिका को गोलियों से भून डाला। रात में उसे गर्लफ्रेंड का कत्ल किया और फिर उसे वहीं सोनीपत में अपने फॉर्म हाउस गाड़ दिया। किसी को उसपर शक भी नहीं हुआ। वजह थी हर किसी को यही लग रहा था कि मोनिका कनाडा में है।

8 महीने बाद मिला मोनिका का कंकाल

हत्या के करीब 8 महीने बाद इस इस मर्डर की मिस्ट्री खुल पाई। पुलिस ने उस फार्म हाउस में खुदाई की तो वहां मोनिका के कंकाल बरामद हुए। जांच से ही पुलिस को पता चला कि पिछले एक साल में मोनिका ने कई बार कनाडा से भारत आई थी।

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close