google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मेरठ

दोस्ती से परवान चढ़ा प्यार, फिर प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

मेरठ। एक युवक और युवती के बीच दोस्ती के बाद प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी होने के बाद युवती अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी, लेकिन उसे क्या पता था कि इतनी जल्दी उसकी दुनिया उजड़ जाएगी।

बताया गया कि प्रेम विवाह के बाद युवक बदल गया और अपनी प्रेमिका पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। आरोपी युवक और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे। इसी बीच गुरुवार को 22 वर्षीय मीनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। 

बताया गया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतार कर जमीन पर लिटा दिया। उधर, सूचना मिलते ही सीओ सदर देहात देवेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव को लटकाया है। थाने पहुंचने के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच मारपीट भी हुई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close