google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
फिरोजाबाद

निकाय चुनाव टिकट के लिए विधायकों से लेकर सांसदों तक लगा रहे हैं हाजिरी उम्मीदवार 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नरेश ठाकुर की रिपोर्ट 

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। फिरोजाबाद में एक नगर निगम, चार नगर परिषद और दो नगर पंचायतों के लिए आरक्षण सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस आधार पर अब उम्मीदवारों को पार्टी से टिकट कंफर्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। तमाम दावेदार लगातार पार्टी नेतृत्व पर दबाव बना रहे हैं। विधायक से लेकर संसद तक के यहां हाजिरी लगा रहे हैं। एक से दो दिनों में टिकट को उम्मीदवारों को सिंबल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 4 मई को होने वाले चुनाव से पहले जिले में सरगर्मी तेज हो गई है।

फिरोजाबाद में नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज हैं। फिरोजाबाद नगर निगम मेयर पद पिछड़ा वर्ग महिला के खाते में गया है। इसके लिए विभिन्न दलों में कई दावेदार सामने आ रहे हैं। पार्टी के आधार पर फैसले के बाद नगर निगम क्षेत्र में चुनावी माहौल से सघन होने की उम्मीद की जा रही है। नगर निगम में 70 वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।

फिरोजाबाद के नगर परिषद अध्यक्ष की आरक्षण लिस्ट

टुंडला नगर पालिका परिषद -25 वार्ड – अनारक्षित

सिरसागंज नगर पालिका परिषद – 25 वार्ड – अनारक्षित

शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद – 25 वार्ड – अनारक्षित

फिरोजाबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची

एका नगर पंचायत – 15 वार्ड – एससी महिला

फरिहा नगर पंचायत – 10 वार्ड – पिछड़ा वर्ग महिला

जसराना नगर पंचायत – 11 वार्ड – अनारक्षित

मक्खनपुर नगर पंचायत – 15 वार्ड – एससी

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close