google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

आरक्षण सूची जारी होने के बाद हर वार्ड में प्रत्याशी जोर आजमाइश में लग गए हैं

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

गोंडा: गोंडा में आगामी 4 मई को चार ग्राम पंचायतों की जनता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करके नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों का चुनाव करेगी। 

माना जा रहा है कि विधानसभा की सियासत में धानेपुर किले का द्वार है। बावजूद भी लम्बे अरसे तक कस्बा धानेपुर बुनियादी सुविधाओं से महरूम रहा है। यहां थाना, विकासखण्ड मुख्यालय, डाकघर, स्वास्थ्य केंद्र, इंटर कॉलेजेस, बीस हजार पार जन संख्या जैसी अहर्ताओं के बावजूद इसे नगर पंचायत नहीं बनाया जा सका।

धानेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हुई, जिसके बाद कयासों में अचानक बदलाव देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए सभी दलों से बेहतर कैंडिडेट्स की तलाश तेज हो गई है। अभी तक किसी की पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल देवीपाटन सहित 9 मंडल के 38 जिलों में पहले चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 

गोंडा जिले में 3 नगर पालिका के साथ ही 7 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद हर वार्ड में प्रत्याशी जोर आजमाइश में लग गए हैं। नगर पालिका से लेकर पंचायत के चेयरमैन तक के लिए राजनीति जोरों पर है।

जिले में पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण

गोंडा नगर पंचायत , कटरा अन्य पिछड़ा वर्ग

गोंडा नगर पंचायत , मनकापुर अनारक्षित

गोंडा नगर पंचायत , खरगूपुर अन्य पिछड़ा वर्ग

गोंडा नगर पंचायत , परसपुर महिला

शहर की सरकार चुनने का ऐलान होने के बाद निकाय चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ गई है। इस बार आयोग एक पखवाड़े के भीतर दोनों चरण का चुनाव संपन्न होने के साथ-साथ परिणाम भी आ जाएंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद पूरे प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

जिले में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का आरक्षण

गोंडा नगर पालिका परिषद , गोण्डा महिला

गोंडा नगर पालिका परिषद , नवाबगंज अनारक्षित

गोंडा नगर पालिका परिषद , करनैलगंज अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close