google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

ये है योगी सुसाशन ; प्रापर्टी डीलरों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण कार्य करा रहे लेखपाल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

लखनऊ ।  सरोजिनी नगर क्षेत्र में दबंग लेखपालों की मनमानी के चलते ग्राम पंचायतों में पड़ी सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं एवं प्रापर्टी डीलर से सांठगांठ करके करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि पर कब्जा कराया गया।

लेखपाल धर्मेंद्र कुमार से सैकड़ों बार पत्रकारों ने जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई लेकिन दबंग लेखपाल धर्मेंद्र कुमार विगत 6 माह से गुमराह कर रहे हैं। सैकड़ों बार सरोजिनी नगर तहसील परिसर के चक्कर लगाने पर भी लेखपाल धर्मेंद्र कुमार नहीं मिलना पसंद नहीं करते जिसकी सैकड़ों बार शिकायत तहसीलदार मीनाक्षी मैडम एवं उपजिलाधिकारी सरोजिनी नगर से की गई लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा कारवाई के नाम पर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। सच्चाई यही है कि अधिकारियों के संरक्षण में सरकारी सम्पत्ति बेचने का खेल जोरों पर चल रहा है।

अभी हाल ही में सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि दबंग लेखपाल धमेंद्र कुमार के द्वारा विगत लगभग 3 माह पूर्व में बंथरा कस्बे में सरकारी भूमि गाटा संख्या 1739 जी एस की भूमि को प्रापर्टी डीलर को बेची गई एवं पीछे की भूमि गाटा संख्या 1734 पर स्थित कब्जा गोल्डन सिटी को दिया गया। जबकि नक्शा में स्पष्ट रूप में देखा जा सकता है।

लोगों के कथनानुसार लेखपाल धमेंद्र कुमार के द्वारा अच्छी खासी रकम लेकर अपना पल्ला झाड़ते हुए नगर पंचायत के अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। 

इसी तरह धमेंद्र कुमार लेखपाल के द्वारा सैकड़ों मामले हैं क्षेत्र में देखें जा सकतें लेकिन अभी तक तहसीलदार मीनाक्षी मैडम के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई साथ ही काननूगो अनिल ओझा भी तहसील में नदारद होने के कारण तहसील में आने वाले गरीब पीड़ित किसानों एवं फरियादी भी परेशानी से निजात मिलती नजर नहीं आती। योगी सरकार में अधिकारियों खुली छूट मिलने से अधिकारियों की तानाशाही खुलेआम देखी जा रही हैं। लेकिन जनता जनार्दन अपनी बदहाली पर रोने को मजबूर हैं।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close