google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बुलंदशहर

होली में रंग लगाने से मना किया तो युवती के साथ कर दिया ऐसा खेला कि हो गई जिंदगी तबाह

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली खेलने से मना करने पर किशोरी के साथ युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने थाने में शिकायत दी है।

नरोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि होली वाले दिन गांव के एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर जबरदस्ती होली खेलना चाह रहा था। जिसको मैंने मना कर दिया। मना करने पर आरोपी ने मेरे साथ अपने साथी के साथ मिलकर रेप किया, जिसके बाद हमारे भाई ने उसको देख लिया। आरोपी की जमकर पिटाई भी कर दी। इसके बाद आपबीती परिवार वालों को बताइए। परिवार वालों ने तत्काल नरोरा थाना पहुंचकर कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले को छेड़छाड़ और मारपीट का मानते हुए शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना प्रभारी नरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में मारपीट और छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले की तहरीर लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close