google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बागपत

‘जिंदगी खूबसूरत न होती, पापा अगर आप न होते’… रामरहीम संग किस मौके पर केक काटा हनीप्रीत ने? वीडियो ? देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बागपतः डेरा सच्चा सौदा का मुखिया और परोल पर बाहर रामरहीम का उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रामरहीम हनीप्रीत के साथ केक काटता नजर आ रहा है। यह वीडियो हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हनीप्रीत ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर रामरहीम के साथ केक काटा है।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर रामरहीम के एक मिलियन फॉलोवर हो गए हैं। इस दौरान हनीप्रीत ने लाइव आकर रामरहीम के साथ केक काटा। इस दौरान उन्होंने अपने पापा राम रहीम की शान में कसीदे भी पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी इतनी खूबसूरत न होती, पापा अगर आप न होते। आगे हनीप्रीत ने कहा कि आप (रामरहीम) अपनी शिक्षाओं से हमें राह दिखाते रहें और खुशियां बांटते रहें।

बता दें कि गुरमीत रामरहीम रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों की परोल पर बाहर आया है।

21 जनवरी से वह बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम बरनावा में है। इससे पहले उसने 26 जनवरी को ‘देश की जवानी’ गाने का एल्बम जारी किया था। हाथों में तिरंगा लेकर रामरहीम ने इस वीडियो में देश को नशामुक्त करने की शपथ ली थी।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  फिर चर्चा में दूबे परिवार नरसंहार ; आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर, DM कोर्ट ने खारिज की आरोपियों की अपील

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close