google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

अपने मौलाना प्रेमी के साथ मिलकर इस औरत ने जो उठाया खौफनाक कदम वो सुनकर आप सन्न रह जाएंगे

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

गोंडा। सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी के रहने वाले जाफर अली मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। जाफर अली के मां की भी मृत्यु हो चुकी थी। पिता भी मेहनत मजदूरी करता था। पत्नी नजमा खातून अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। जाफर अली के पड़ोस में किराए पर कमरा लेकर बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर निवासी अशफाक रहने लगा। अशफाक अपने आप को मौलाना बताता था। लोगों को दुआ ताबीज देता था। जाफर की पत्नी नजमा खातून भी मौलाना से दुआ ताबीज लेने जाती थी। मौलाना ने धीरे-धीरे नजमा को अपने प्रेम जाल में फसा लिया। दोनों के बीच गहरा मधुर संबंध हो गया। एक दिन जाफर ने अपनी पत्नी नजमा को फोन कर बताया कि अब वह घर पर रहकर ही कुछ काम धंधा करेगा। पत्नी ने इसकी जानकारी मौलाना को दिया। पति के घर पर रहने के प्लान को जानकर मौलाना और उसकी पत्नी दोनों परेशान हो गए, कि अब प्रेम प्रसंग में वह बाधा बनेगा। फोन करने के तीसरे दिन वह मुंबई से घर के लिए चल पड़ा।

पति के मुंबई से चलते ही पत्नी ने हत्या का बनाया प्लान

पति की मुंबई से ट्रेन पर बैठने के बाद उसकी पत्नी नजमा और मौलाना पल-पल की जानकारी लेते रहे। पत्नी ने बताया कि वह दवा लेने तुलसीपुर आई है। स्टेशन पर मुलाकात करेगी। जब रात में ट्रेन तुलसीपुर पहुंची तो मौलाना और पत्नी ने उसे विश्वास में लेकर तुलसीपुर स्टेशन पर उतार लिया। फिर उसे अपने साथ ले जाकर दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को सरयू नहर में फेंक दिया।

नहर से शव बरामद होने के बाद, पीएम रिपोर्ट से पुलिस ने खोला राज

हत्या के 4 दिन बाद जफर का शव नहर से बरामद हुआ। उसके पास से बरामद हुए आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने विवेचना शुरू किया।

पुलिस की विवेचना के दौरान राज खुलते गए। घटना के समय तक पत्नी लगातार मोबाइल से उसके संपर्क में रही। पुलिस ने आसपास पड़ोस में जांच किया तो मौलाना से संबंध होने की बात भी प्रकाश में आई। इसके बाद पुलिस घटना के तह तक पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में पत्नी टूट गई। उसने पुलिस को पूरा घटनाक्रम जानकारी दिया।

थानाध्यक्ष बोले- मौलाना को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

थानाध्यक्ष तुलसीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान वह टूट गई। उसने मौलाना के साथ मिलकर हत्या करने की बात को कबूल किया है। मौलाना अशफाक अभी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

72 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close