google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

घर से स्कूल के लिए निकला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के थाना कटरा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद अभी तक लापता छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। जिससे उक्त घटना के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित पिता ने थाना कटरा बाजार में तहरीर है। वहीं परिजन बहुत हैरान परेशान हैं और उसकी खोजबीन में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम-खोदहरी पुरवा (भदैंया) से जुड़ी है। यहाँ के निवासी राजेश कुमार गोस्वामी का पुत्र मोहित कुमार गोस्वामी उम्र करीब 15 वर्ष बीते 09 दिसम्बर दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था जो रास्ते से लापता हो गया और तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक घर वापस नहीं पहुंचा है। बच्चे के गायब होने से परिजन काफी परेशान हैं व रो रोकर उनका बुरा हाल है। बहुत खोजबीन करने के बावजूद अभी तक लापता छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। मामले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना कटरा बाजार में पिता ने तहरीर है। 

परिजनों ने उक्त गायब बच्चे के कहीं दिखाई पड़ने पर या इसके संबंध में कोई जानकारी होने पर मो० नं० 7525825778, 9450878713 पर सूचना दिये जाने की लोगों से अपील भी की है।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  रामलीला में 57 सालों से जनक की भूमिका निभाते हुए इनकी प्रवृत्ति ही असली "जनक" सी हो गई है, पढ़िए इस खास रिपोर्ट को

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close