google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। नेहरू युवा केंद्र देवरिया के जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन शनिवार को विकास खण्ड भागलपुर के अंतर्गत गोपवापार के आर. ए. एम. एकेडमी में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल मल्ल के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य ऋषिकेश कुमार रानू (भागलपुर)ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विशिष्ट अतिथि संजय मल्ल ने भारतीय संविधान के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व में भारत का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह दिभाषीय है। भारतीय संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह संघात्मक भी है और एकात्मक भी है। इसे पारित होने में दो वर्ष ग्यारह माह अठारह दिन का समय लगा।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा युवाओं को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के क्रम में संविधान दिवस के अवसर पर 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

दौड़ प्रतियोगिता में विजेता प्रथम स्थान शम्भु कुमार (सतराव) द्वितीय स्थान बलिराम गोंड (पिपरा), तृतीय स्थान अर्जुन निषाद (कटियारी) को जिला पंचायत सदस्य ऋषि कुमार रानू के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

उक्त अवसर पर संभू, मोहम्मद अंसारी, आशीष खरवार, अभिषेक शर्मा, हिमांशु शर्मा, शिवम पांडे, नगेंद्र यादव समेत अनेक युवा मण्डल सदस्यों की उपस्थिति रही l

64 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close