google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

निकाय चुनाव ; जिले के 262 वार्डों के वोटरों के लिए 196 मतदान केंद्र : भाजपा ने बनाया कोर ग्रुप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया। निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं की अंतिम सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गई। इसमें 29,031 वोटर बढ़े हैं। इस तरह शहरी वोटरों की संख्या 4,93,108 हो गई है। इसमें 86 गांवों के वोटरों को शहर की सूची में शामिल कर लिया गया है। 

सबसे अधिक मतदाता देवरिया नगर पालिका में 13,104 बढ़े हैं। इसके कारण सबसे अधिक 1,77,514 मतदाताओं वाली नगर पालिका देवरिया हो गई है। जबकि दूसरे स्थान पर नगर पालिका बरहज है। यहां 41,273 वोटर हैं। वहीं, नगर पंचायतों में सबसे अधिक रुद्रपुर नगर पंचायत में वोटर हैं। यहां 29,428 मतदाता हैं।

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय ने दो नगर पालिकाओं तथा पंद्रह नगर पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। यह मतदाता जिले के 566 मतदान स्थलों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के 262 वार्डों के वोटरों के लिए 196 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

निकाय चुनाव को भाजपा ने बनाया कोर ग्रुप

निकाय चुनाव में बेहतर परिणाम के प्रयास में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता और जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने क्षेत्रीय और प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नगर पालिकाओं तथा पंचायतों में समन्वयक और जिले कोर ग्रुप की घोषणा की है।

जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि को पथरदेवा नगर पंचायत, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही को तरकुलवा नगर पंचायत, जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल को हेतिमपुर नगर पंचायत, जिला मंत्री डॉ.हेमन्त मिश्र को गौरी बाजार नगर पंचायत, जिला मंत्री रामाज्ञा चौहान को बैतालपुर नगर पंचायत, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे को रामपुर कारखाना नगर पंचायत, जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिगुनायक को बरियारपुर नगर पंचायत, जिला उपाध्यक्ष गंगा कुशवाहा को भटनी नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला मंत्री महेश मणि को रूद्रपुर की जिम्मेदारी

जिला मंत्री महेश मणि को रूद्रपुर नगर पंचायत, जिला मंत्री रामशंकर निषाद को मदनपुर नगर पंचायत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बृजेश धर दूबे को सलेमपुर नगर पंचायत, रामेश्वर सिंह को मझौली नगर पंचायत, प्रमोद मिश्र को भलुअनी नगर पंचायत, भानु प्रताप सिंह को भाटपार रानी नगर पंचायत, हितेंद्र तिवारी को लार नगर पंचायत, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह को बरहज गौरा नगर पालिका तथा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमेश को नगर पालिका देवरिया का समन्वयक बनाया गया है।ये सभी लोग अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में प्रभारी, संयोजक, मण्डल अध्यक्ष से समन्वय बनाकर काम करेंगे।

कोर ग्रुप में इनको मिली जिम्मेदारी

निकाय चुनाव के लिये जिले स्तर पर भाजपा जिला प्रभारी सुनील गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कोर ग्रुप की घोषणा शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की है। इसमें जिला उपाध्यक्ष, निकाय चुनाव जिला संयोजक अरुण सिंह,जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला महामंत्री रमेश सिंह, जिला मंत्री निर्मला गौतम, जिला मंत्री शिवकुमार राजभर, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी तेज बहादुर पाल, आईटी जिला संयोजक शिवेश पाण्डेय तथा मीडिया सम्पर्क प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव को रखा गया है।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close