google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
हिमाचल

राज्य में रिवाज कायम रहेगा या इस बार इतिहास रचा जाएगा?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मानसिंह ठाकुर की रिपोर्ट 

रिवाज कायम रहा तो 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में कांग्रेस की सत्ता वापसी हो जाएगी और अगर इतिहास रचा गया तो एक बार फिर बीजेपी सरकार बना ले जाएगी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने विकास को चुनावी मुद्दा बनाया वहीं पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई व कर्मचारियों के  ओल्ड पेंशन स्कीम 2003 पुनः शुरू करने का मुद्दा बनाया। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए 5 वर्ष का विजन पत्र निकाला। कांग्रेस ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम 2003 से पुनः बहाल करने का वादा आम जनता में किया। इस वजह से दूसरे मुद्दे गौण हो गए।

हिमाचल प्रदेश के चुनावी रण में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिखाया है। पोल के मुताबिक बीजेपी के खाते में 34-44 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस को इस चुनाव में 24-28 सीटें मिलने का अनुमान है और अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं। बड़ी बात ये है कि हिमाचल में बड़ा उलटफेर की उम्मीद लगाए बैठी आम आदमी पार्टी का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है।

जिलों के लिहाज से बात करें तो हमीरपुर की 5 सीटों में से बीजेपी 4 पर जीत दर्ज कर सकती है, वहीं 1 सीट पर कांग्रेस को जीत मिल सकती है। मंडी जिले में बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख रही है। 10 में से 9 सीटों पर बीजेपी विजयी रह सकती है और कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट से संतुष्ट करना पड़ सकता है। इसी तरह कुल्लू जिले में बीजेपी-कांग्रेस में बराबर की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही पार्टियों को दो-दो सीटें मिलती दिख रही हैं। कांगड़ा की बात करें वहां भी दोनों बीजेपी और कांग्रेस के बीच में काटे की टक्कर है। जिले की 15 सीटों में से 7 पर बीजेपी, 7 पर कांग्रेस की जीत हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में हर घर हर गांव से सरकारी कर्मचारी हैं। ग्रामीण स्तर पर लोगों की घर घर गांव गांव में चर्चा से लगता है इस मुद्दे का प्रभाव लोगों में हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा का गृह बिलासपुर की सदर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक सुभाष ठाकुर का टिकट कटने की वजह से तथा उन्हीं की पार्टी के सुभाष शर्मा आजाद उम्मीदवार के रूप में  चुनाव लड़ने के कारण भाजपा कांटे की टक्कर है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपना विधानसभा क्षेत्र होने की वजह से इन की भी प्रतिष्ठा दांव पे  है।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है क्योंकि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह  की सहानुभूति की वजह से उपचुनाव में जीतने में सफल हुए। उसके बाद कांग्रेस पार्टी को नई जान और स्फूर्ति पैदा हुई। 

उप चुनावों के बाद भाजपा सरकार ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कई योजना शुरू की लेकिन अंतिम वर्ष में होने की वजह से कई तरह की चुनावी चर्चाएं लोगों को शुरू हो गई थी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरे हिमाचल प्रदेश में दिन-रात अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार और प्रसार किया तथा सरकार के विकास कार्यों की चर्चा हर मंच से की । 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह पूरे हिमाचल प्रदेश के अपने उम्मीदवार पक्ष में किए गए प्रचार प्रसार में राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। इस वजह से चुनाव प्रतिभा सिंह बनाम जगत प्रकाश नड्डा बन गया। दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों ने अपने अपने 5 वर्ष के कार्यक्रमों के लिए( प्रतिज्ञा पत्र बनाम संकल्प पत्र )पर विस्तार से चर्चा की। लोगों के मतदान होने के बाद चर्चा से लगता है  1982 व 1998 वाली स्थिति बनी हुई है।

ओपोनियन पोल में तो बीजेपी की राह आसान नजर आ रही है, लेकिन सी वोटर ने एक अपना ओपोनियन पोल भी किया है। उस पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच में काटे की टक्कर बताई गई है। संकेत दिया गया है कि राज्य में दोनों बीजेपी और कांग्रेस सरकार बनाने में सफल हो सकती हैं। सी वोटर के सर्वे के मुताबिक बीजेपी को इस बार 31-39 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में 29-37 सीटें जाती दिख रही है। इस सर्वे में आप का भी खाता खुल रहा है और वो पहाड़ी राज्य में एक सीट जी सकती है। अन्य की बात करें, तो उनका आंकड़ा 0-3 सीटों के बीच में रह सकता है। 

सी वोटर के सर्वे में एक बात और स्पष्ट दिख रही है कि हिमाचल की जनता बीजेपी की सरकार से ज्यादा खुश नहीं है। पोल के मुताबिक 48 फीसदी लोग बीजेपी सरकार से नाराज हैं, 29 फीसदी ऐसे भी हैं जो नाराज तो हैं लेकिन सरकार बदलने के पक्ष में नहीं है।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close