google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

नेहरू युवा केन्द्र स्थापना दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तत्वधान में स्थापना दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय पर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी के राज्य इकाई के उपसभापति एवं देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 पण्डित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजाद हिन्दुस्तान की चुनौतियां बहुत विषम थी, इन चुनौतियों पर विजय प्राप्त करते हुए भारतवर्ष ने सफलता का एक नया परचम लहराया है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के सेवानिवृत्त लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक त्रिलोकी नाथ तिवारी ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन की स्थापना के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस संगठन के निर्माण का उद्देश्य गैर छात्र ग्रामीण युवाओं का समग्र विकास करना है व युवाओं की राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रकाश डालते हुए एक सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण में युवाओं के समुचित विकास व उनके उत्तरदायित्व के निर्वहन हेतु युवाओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता सर्वेश त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं के माध्यम से राष्ट्र को बढ़ाना व राष्ट्रवाद की भावना को आगे ले जाना है। युवा किसी भी देश के भविष्य की नीव है। युवा जैसे चलता है देश वैसे चलता है। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तनशील संसार में सभी जीते हैं व सभी मरते हैं लेकिन जिया वही जो कुल, देश,समाज का नाम रोशन किया। इसलिए हम सभी युवाओं की जिम्मेदारी है कि इस देश के प्रति आने वाले समय में कुछ अच्छा सोचे, अच्छा पढ़े, अच्छा लिखे व पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रति हम तभी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है जब हम उनके बताते हुए मार्गो पर चले।

कार्यक्रम के दौरान जनपद देवरिया के लोकप्रिय सांसद डॉ.रमापति राम त्रिपाठी के जन्मदिवस के अवसर पर उपस्थित मंचासीन अतिथियों व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया।

कार्यक्रम के दरम्यान गरिमा तिवारी,अमिता तिवारी, लक्ष्मी मिश्रा,नेहा राव,शाहजहा खातून,कंचन मौर्या,गरिमा पाण्डेय,नीरज यादव, मोनी विश्वकर्मा, प्रियंका सिंह व निकी सिंह को इण्डिया रेडक्रॉस सोसाईटी के सचिव अखिलेंद्र शाही के द्वारा हाइजीन किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शुभम त्रिपाठी बैतालपुर ने किया।

उक्त अवसर पर राजन मणि, सोनू मणि, अजय सिंह,देवव्रत पाण्डेय, राहुल मल्ल,अमरेंद्र यादव, शशांक पाण्डेय, दीपक कुमार राव, प्रदीप शुक्ला, दीपक पाल समेत युवा मण्डल के अनेक पदाधिकारियों व सदस्यो की उपस्थिति रही।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close