google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मथुरा

विप्र विभूति सम्मान से अलंकृत हुए आचार्य सुनील शुक्ल शास्त्री

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट

मथुरा। सूरजपुर के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में बीते एक सप्ताह से चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के अंतिम दिन व्यासपीठ से कथा श्रवण कर रहे आचार्य सुनील शुक्ल शास्त्री को ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज द्वारा ठाकुरजी का स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवम उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया।

ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज के समय में सनातन संस्कृति पर हो रहे कुठाराघात पर अंकुश लगाने के लिए समस्त हिंदू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति बचेगी तो भारत बचेगा। संस्कारों का संरक्षण करना सनातन धर्मावलंबियों का कर्तव्य है।

कथा के अंतिम दिन व्यास ने कथा का सारांश कह जीवन को जीने की कला भी समझाई। उन्होंने कई उपदेशात्मक वृतांत सुनाकर भक्तों को निहाल भी किया।

हिंदू युवा वाहिनी के वृजानंद शर्मा ने बताया कि ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल संस्कार बचाओ संस्कृति अपनाओ अभियान के तहत देश भर में संस्कारों को अग्रसित करने वाले महानुभावों को सम्मानित कर रही है।

इस अवसर पर ओमवीर बैंसला, केडी गुर्जर, हरीश नागर,अनिल भाटी, रौनक मिश्र, रूपेश चौधरी, वीरपाल मिश्रा, रामदेव भारद्वाज, आदि उपस्थित रहे।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close