google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
प्रयागराज

“बाहरवाली” की खातिर “घरवाली” का कीमती सामान पति ने किया चोरी तो फिर क्या हुआ? पढ़िए इस खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

प्रयागराज। करेली की एक महिला अपने शौहर की हरकतों से परेशान है। उसने अपने शौहर और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मारपीट और लाखों की कीमत के गहने चोरी करने की करेली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उसके कीमती गहने चोरी करके ले गया। इस बात की जानकारी होने पर पत्नी ने उसे पकड़ा और उससे पूछा तो पति ने उसे धमकी दी और कहा कि वो खुद मर जाएगा।

महिला ने परेशान होकर पुलिस से मामले की शिकायत की। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका 10 साल पहले निकाह हुआ था। उसका शौहर चूड़ी बेचता है। कुछ समय पहले एक महिला के साथ उसका प्रेम संबंध शुरू हुआ। महिला को लेकर वह कुछ दिन गायब भी रहा। आरोप है कि उसी के चक्कर में उसके लाखों के गहने चोरी करके लेता गया। विरोध करने पर उसे मारा पीटा। धमकी दी है कि शिकायत की तो वह आत्महत्या कर लेगा।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close