google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
संभल

चोरी कर के बन गया करोड़पति; पांच करोड़ से अधिक की बना ली संपत्ति ; खबर दिलचस्प है लेकिन मामला गंभीर 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

संभल,  असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न निवासी एक आरोपित ने लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित कर ली। सोमवार को नोएडा के गौतमबुद्ध नगर थाना पुलिस ने असमोली में पहुंचकर आरोपित के बाइक शोरूम और प्लाट के साथ मुरादाबाद के एक होटल को सील कर दिया। इनकी कीमत पांच करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

कोर्ट के आदेश पर संभल पहुंची नोएडा पुलिस

थाना क्षेत्र के मढ़न निवासी खलील अहमद के खिलाफ कई थानों में प्राथमिकी पंजीकृत है। इस पर लूट, चोरी की धाराओं में कार्रवाई पुलिस ने की है। सात माह पहले नाेएडा के गौतमबुद्ध नगर थाना पुलिस ने खलील अहमद के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सोमवार को गौतमबुद्ध नगर थाने की पुलिस न्यायालय के आदेश पर असमोली क्षेत्र में खलील अहमद की संपत्ति को सील करने के लिए पहुंच गई।

मुरादाबाद में होटल किया गया सील

सबसे पहले पुलिस ने असमोली स्थित बाइक का शोरूम को सील किया। मढ़न गांव में दो प्लाटों को सील कर दिया। गांव अकबरपुर गहरा में एक आवासीय भूखंड को सील कर दिया। इसके बाद पुलिस मुरादाबाद में पहुंची। जहां खलील अहमद के एक होटल को सील कर दिया। पूरी संपत्ति की कीमत पांच करोड़ 43 लाख रुपये बताई जा रही है।

95 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close