google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान वर्ष 2022 मे जनपद गोण्डा प्रदेश में प्रथम तथा परसपुर ने प्राप्त किया छठवाँ स्थान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान वर्ष 2022 मे परसपुर की नवसृजित नगर पंचायत को छठवां स्थान प्राप्त हुआ है। जिस पर नगर पंचायत कर्मियों अफसरों प्रतिनिधि समेत परसपुर वासियों ने खुशियों का इजहार किया। इसी क्रम में महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर परसपुर के नगर पंचायत कार्यशाला परिसर में रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में सफाई मित्र सुरक्षा एवम सम्मान दिवस उत्सव आयोजित किया गया। महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर नगर चेयरमैन पति वासुदेव सिंह एवम अधिशाषी अधिकारी उपेंद्र उपाध्याय ने फूल माला अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान सफाई श्रमिकों ने चित्र पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन वंदन किया। जिसके बाद सफाई श्रमिकों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवम सुरक्षा कवच क्लीन चिट, माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस बारे में परसपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी उपेंद्र उपाध्याय एवम नगर चेयरमैन पति वासुदेव सिंह ने कार्यरत सभी सफाई श्रमिकों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

परसपुर के नगर चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह , वार्ड सभासद जगदीश सोनी, प्रदीप सैनी, रहमत अली, उदय भान सिंह लल्लन, प्रतिनिधि कृष्णा सैनी, मंगल विश्वकर्मा, पत्रकार राजकुमार सोनी आदि ने सफाई श्रमिकों को सरकार द्वारा मुहैया कराए गए सेफ्टी किट उपकरण एवम लाइट रिफ्लेक्टर ड्रेस वितरित किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी उपेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि परसपुर नगर वासियों के सकारात्मक सहयोग एवम सफाई श्रमिकों के मेहनत लगनशील हौसला के बल पर स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2022 में परसपुर नगर पंचायत ने उत्तर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है।जिसमे कार्यालय के सभी कर्मचारी, सभासद, जनप्रतिनिधि, परसपुर वासी एवम सफाई श्रमिकों का इसमें पूरा सहयोग एवम श्रेय है। उन्होंने कहा कि आज से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के क्रम का शुभारंभ हो रहा है। अगली बार वर्ष 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में परसपुर नगर पंचायत का नाम उत्तर प्रदेश की सूची में प्रथम स्थान हासिल करें।

इस अवसर पर सफाई मित्र गुड़िया ममता आशा पूजा एवम् संदीप गुड्डू जयशंकर को अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र, सफाई टूल किट देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सचिन बाल्मिकी, सुनील, धर्म प्रकाश, सनी, गुड्डू, सुकई, विनोद, राजकुमार, कपिल दया शंकर, श्याम सुंदर आदि सफाई श्रमिकों को फूल माला पहनाकर, सेफ्टी किट उपलब्ध कराकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यालय के आशीष श्रीवास्तव, रमेश यादव, रोहित सिंह, सुनील सिंह, चंदन सिंह, आलोक तिवारी, आशीष सिंह, अखिलेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अजय, अनुभव सिंह, हरिपाल शुक्ला, चालक धनलाल, राम धनी समेत काफी संख्या में नागरिक शामिल रहे हैं।

जिलाधिकारी गोण्डा डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में नगर पालिकाओं में गोण्डा नगर पालिका ने साफ सफाई में बेहतर प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया। गोण्डा नगर पालिका को पूरे प्रदेश में नगर पालिकाओं की श्रेणी में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल एवम पूरे देश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में गोण्डा नगर पालिका प्रथम श्रेणी में आने पर जहां एक तरफ गोण्डा के अधिकारियों ने खुशी जाहिर किया, वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने अपने अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इसमें हमारे सफाई कर्मी के साथ नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका है। इसके साथ ही हम नगर पालिका में निकलने वाले लिक्विड और अपशिष्ट कूड़े के निदान के लिए भी बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं। हम इसके लिए आगे काम करते रहेंगे। जिससे हमारा गोण्डा नगर पालिका सदैव ही अग्रणी श्रेणी में आए। देश में गोण्डा नगर पालिका को 110 वीं रैंक मिली है।

उन्होंने नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। डीएम डॉक्टर उज्जवल कुमार ने कहा कि गोण्डा नगर पालिका को नगर पालिकाओं की श्रेणी में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान एवम देश में दसवां स्थान हासिल किया है।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close