google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

दुर्गा पूजा शांति समिति की हुई बैठक ; प्रशासन भी है चाक चौबंद

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अजय कुमार दास ने की। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार भी उपस्थित थे।इस दौरान बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने कहा की पहले से अब तक दुर्गा पूजा धूमधाम से व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सौहार्दपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाया जाना चाहिए। यदि कोई दिक्कत हो तो मुझे, अंचलाधिकारी या थाना प्रभारी को सूचित करें। वहीं थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा कि दुर्गा पूजा में यदि कोई असामाजिक तत्व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो पुलिस को फौरन सूचना दें। उन्होंने कहा कि वैसे तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेगी।थाना प्रभारी ने सभी पूजा कमिटी के पदाधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी अफवाह पर ध्यान नही देते हुए अगर कोई मामला है तो उसे वही समाप्त कर दें। वैसे पुलिस प्रशासन की पैनी नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी।

कई लोगों ने दुर्गा पूजा के दौरान थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे,20 सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय , राणाडीह पँचायत मुखिया ललित बैठा, अनिता देवी सहित अन्य ने भी सम्बोधन किया।

मौके पर प्रमुख सतेंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, बिस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, उप प्रमुख नारायण यादव, सरकोनी मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, कांडी मुखिया विजय राम, घटहुआँ कला मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, खुटहेरिया मुखिया अनिता देवी, उप मुखिया अतिश कुमार सिंह, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, शशिरंजन दुबे, बलियारी मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता, उतरी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, दक्षिणी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुजीत कुमार रजक, कांडी बीडीसी प्रतिनिधि अनूप राम,शिवपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम सहित बड़ी संख्या में पूजा कमिटी के पदाधिकारी व ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close