google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को दी जा रही जानकारी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। परसपुर नगर में स्थित महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार 17 सिंतबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

आयोजित की गई प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी चीजो की जानकारी हेतु प्रदर्शनी लगाई गई। उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि गोंडा बलरामपुर के भाजपा विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए किया।

इस बावत जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष डॉ0 एस पी सिंह ने बताया कि मां सरस्वती का पूजन अर्चन करने के उपरांत विद्यालय परिसर मे लगाई गई प्रदशनी का अवलोकन किया तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जीवनी एवम उनकी कार्य करने की शैली पर प्रकाश डालते हुए एमएलसी ने कहा कि हम सभी को उनसे शिक्षा लेनी चाहिए कि इस उम्र में इतनी ऊर्जा के साथ कैसे कार्य किया जाता है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों पर व उनके कार्यशैली पर टिप्पणी कदापि नहीं करना चाहिए।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जाने के दिए निर्देश ; वीडियो ?

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह ,इतेंद्र सिंह ,मनमोहन सिंह ,श्याम सुंदर पांडेय ,अंशु शुक्ल प्रदीप तिवारी,धर्मराज सिंह,राम कुमार पांडेय ,अजित सिंह, भीम सिंह,हवलदार सोनी,बृजेश सिंह,राम सिंह ,रमेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close