google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

महिलाओं बालिकाओं को महिला आरक्षियों ने सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

परसपुर गोण्डा।। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशक्रम में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराध, छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि जैसी घटनाओं की रोकथाम व विद्यालय न जाने वाले बच्चो के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना परसपुर मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी खुशबू एवं रचना कुमारी द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा परसपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना।

मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया। साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। पीड़ित महिलाओं के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  फल-सब्जी की खरीदारी कर रहे थे सैकड़ों लोग, तभी बीच में से फट गई धरती: गड्ढे में समा गई गाड़ियां और ठेलियां, वीडियो ? देखिए

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close