google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

गिरफ्तार अभियुक्त इबरार खां पर धर्मपरिवर्तन सहित और कितनी धाराएं ? पढ़िए इस खबर को 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

परसपुर गोण्डा। थाना परसपुर की पुलिस टीम ने शादी का झाँसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व सामुहिक दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन करते हुए निकाह करने में मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के मद्देनजर परसपुर थाने में दर्ज मु0अ0सं0134/2022 की धारा 366/376 डी,504/506/323/328 भा0दं0वि0 व 3(2) वी/3(2) विए/3(1)द/3(1)ध एससी/एसटी एक्ट व 3/5(1) धर्म संपरिवर्तन अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त सकरौर पठानपुरवा निवासी मोहम्मद इबरार खां पुत्र कल्लू खाँ को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम उपनिरीक्षक दिनेश राय चौकी प्रभारी पसका व कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव के द्वारा गिरफ्तार करते हुए वास्ते रिमाण्ड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त अभियुक्त थाना परसपुर क्षेत्र की निवासिनी एक लड़की से शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते हुए जबरन धर्मपरिवर्तन कराने के पश्चात निकाह किया गया था। इस सम्बंध में पीड़ित पिता द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close