google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बरेली

भाजपा नेता ने भरी सभा में महिला को दी गंदी गालियां और की अश्लील हरकतें

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बरेलीः उत्तर प्रदेश में आए दिन किसी न किसी भाजपा नेता का महिलाओं के साथ अभ्रदता करने का मामला सामने आता रहता है। इसी संदर्भ में एक ताजा मामला बरेली का है। यहां पर एक भाजपा नेता पर महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप है। महिला ने नेता के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। जिसके चलते नेता ने भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें कि जिले के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल विवादों के घेरे में आ गए हैं। उन पर आरोप है कि बीते दिनों हुई रामलीला कमेटी की बैठक के दौरान उन्होंने एक महिला के साथ बदसलूकी की और उस के साथ अश्लील हरकत भी की है। दरअसल, रामलीला कमेटी की बैठक के दौरान क्षेत्र के लोगों को बुलाया गया था। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए थे। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात इस कदर बिगड़ गई कि भाजपा नेता ने भरी बैठक में महिला को गंदी-गंदी गालियां दी और अश्लील हरकत कर दी। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

महिला ने भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस में मुकदमा पंजीकृत हो गया है।

पीड़िता ने लगाया दबंगई करने का इल्जाम

इस मामले में पीड़ित महिला से जब बात की गई तो उसने बताया कि, भाजपा जिला अध्यक्ष राजनीति के बल पर क्षेत्र में दबंगई करते हैं। उनका कहना है कि नेता अपने राजनीति में होने के कारण लोगों पर दबंगई दिखाते रहते है। महिला ने भाजपा के नेता के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। जिसके चलते भाजपा नेता ने भी महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पीड़िता का मामला दर्ज करने में देरी

इस घटना के बाद जब पीड़िता ने मामला दर्ज करने की तहरीर दी तो पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी लगा दी। तभी महिला ने इस पूरे मामले को लेकर थाने में भी जमकर हंगामा किया है। आरोपी पक्ष के सत्ता से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने भी तहरीर लेने में देरी की। इस बात से नाराज पीड़ित महिला ने और इन के साथ शामिल लोगों ने जमकर हंगामा किया है। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

भाजपा नेता ने आरोप से किया इनकार

भाजपा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल पहले भी विवादों में घिर चुके हैं। जिला अध्यक्ष की विवादों की खबर लखनऊ हाईकमान तक पहुंच चुकी है।

इससे पहले भी क्षेत्र के लोग कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। वहीं इस पूरे मामले में बरेली के एसपी देहात राजकुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त होने पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है जांच में जो भी निकल कर आएगा उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएग। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस मसले पर मीडिया में किसी भी तरह की बातचीत करने से और बयान देने से साफ इनकार कर दिया है।

90 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close