google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

विवाहिता से धमका कर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर ससुरालियों ने निकाल दिया घर से, फिर क्या हुआ, आगे पढ़िए….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

परसपुर गोण्डा। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देकर दुष्कर्म मामले में नामजद एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़ित महिला ने दर्ज कराए गए रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में थाना क्षेत्र टिकैतनगर बाराबंकी में हुई थी। उसके ससुराल के बगल रहने वाला एक व्यक्ति महिला पर गलत नियत रखता था। जिसका वह विरोध करती थी। साल भर पहले विपक्षी ने मौका पाकर उसका निर्वस्त्र फोटो खींच लिया। जिस को दिखा कर धमकी देकर उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर फोटो इंटरनेट पर डालने की उसने धमकी दी। भयवश महिला ने किसी को यह बात नहीं बताई और अक्टूबर माह में वह अपने मायके आई। तभी विपक्षी भी दो- तीन दिन बाद चला आया। पुनः मायके में पहुँचे विपक्षी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया और विवाहित महिला गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर ससुरालीजन ने महिला को छोड़ दिया।

दर-दर भटकती पीड़िता ने इसकी शिकायत परसपुर थाने पर किया। लेकिन कार्यवाही न होने पर 28 जून को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जहां पर कार्यवाही न होने के बाद पीड़ित महिला ने न्यायालय का शरण लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर एवं न्यायालय के आदेश पर नामजद एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर नामजद आरोपी के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और इसकी विवेचना उप निरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close