google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

बज्रपात ने ली एक और जान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चटनिया के कुशवाडेरा टोला निवासी नरेश यादव के 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव की मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप बारिश के दौरान अपने खेत में काम कर रहा था, तभी चमक के साथ वज्रपात हुआ व उसकी मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना पाकर प्रखंंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, चटनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह प्रखंड उप प्रमुख नारायण यादव, मुखिया प्रतिनिधि ललू यादव व पूर्व जिला पार्षद हसन रजवार मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को धैर्य बंधाया। साथ ही आश्रित को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। वहीं वज्रपात से मौत की सूचना पाकर राजस्व कर्मचारी वसीम अंसारी व कांडी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया।

मृतक प्रदीप यादव अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्र छोड़ गया। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

70 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close