google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

बसपा नेता अजय कुशवाहा सहित सात खिलाफ मुकदमा दर्ज

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया। जिला के खामपारा थाना क्षेत्र के छपिया मिश्र निवासी रामअशीष कुशवाहा की मौत के मामले में पुलिस ने बसपा नेता अजय कुशवाहा सहित तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पुत्र उपेंद्र की तहरीर पर चार दिन बाद कार्रवाई हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

छपिया मिश्र गांव निवासी रामअशीष कुशवाहा (70) गांव के उत्तर पिपरा बघेल निवासी कमलेश सिंह की खेतीबारी देखते थे। आरोप है कि रविवार की रात खेत की सिंचाई के दौरान रामअशीष कुशवाहा व बैरिया गांव निवासी अजय कुशवाहा बसपा नेता जिला पंचायत सदस्य से पानी के लिए विवाद हुआ।

रामअशीष के परिजनों का कहना है कि विवाद के बाद विपक्षियों ने बुरी तरह मारपीट दिया। वहां मौजूद उनके दो लड़के मनोज व उपेंद्र ने पिता को बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारापीटा गया। परिजन घायल रामअशीष को घर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई। खामपार पुलिस हत्या के मामले से पल्ला झाड़ रही थी। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  हमारे राम आएंगे ; 31 दिसंबर को निकलेगी शोभा यात्रा, उत्साहित हैं इलाके के लोग

थानाध्यक्ष बृजेश मिश्र ने कहा कि अजय कुशवाहा सहित तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close