google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तराखंड

देवर ने किया रेप तो पति ने फोन पर दे दिया तलाक, पढ़िए क्या है मामला 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

रोहित डांग की रिपोर्ट 

रुड़की मंगलौर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को लगातार प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उसका पति रोजगार की तलाश में विदेश चला गया। बाद में उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने देवर पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का विवाह सात नवंबर 2001 को कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भंनेड़ा निवासी फैसल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद कार और लाखों की नगदी मांगी गई। महिला के परिजनों ने अतिरिक्त दहेज देने से साफ तौर पर मना कर दिया था।

कुछ दिन बाद उसका पति रोजगार की तलाश में खाड़ी देश चला गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उस पर और अधिक अत्याचार किए तथा उसके देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। आरोप है कि देवर ने उसे अकेली पाकर दुष्कर्म किया किया। 14 जून को उसके पति ने उसे विदेश में बैठे हुए फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।

एसएसआई रफत अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति फैसल, सास आबिदा, ससुर शमशाद, ननद हिना, जेठ फिरोज, देवर उमर उर्फ सोनू सभी निवासी ग्राम टांडा भंनेड़ा कोतवाली मंगलौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close