google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ताजी ख़बरेंमौसमराष्ट्रीय

कहीं राहत तो कहीं आफत ; बादल फटा और पल भर में उजड़ गई हजारों की दुनिया, जानिए देश के मौसम के बिगड़े मिज़ाज

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

परवेज़ अंसारी की रिपोर्ट 

दक्षिण से लेकर उत्तर तक पूरे भारत में मॉनसून की बारिश से लोगों को कहीं राहत मिल रही है तो कहीं भयावह स्थिति बनी हुई है। बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में इस पूरे सप्ताह बरसात होने की आशंका है। वहीं मुंबई के कई हिस्सों में बारिश सिलसिला जारी है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि गुजरात के कच्छ, मध्य महाराष्ट्र में और मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा गुजरात समेत छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, जम्मू में अगले 24 से 72 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में तेज बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बता दें कि बुधवार को कुल्लू में बादल फटने के कारण मणिकरण घाटी में बाढ़ आ गई। जिसके चलते कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने में लगा हुआ है।

कुल्लू के एसपी गुरदेव शर्मा ने जानकारी दी कि बाढ़ से निपटने के लिए टीमें मुस्तैदी से लगी हुई हैं और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते 6 लोग लापता हो गए है और 7 घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों के किनारे नहीं जाएं। वहीं शिमला के धाली इलाके में बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से एक की मृत्यु और दो लोग घायल हुए।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश के चलते जलभराव की स्थित बन गई है। बता दें कि मुंबई में 6 जुलाई की सुबह झमाझम बारिश हुई। वहीं मंगलवार को भी इलाकों में बारिश का पानी भर गया था, जिससे कई रूटों पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। बारिश के चलते बनी स्थिति पर सीएम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्तिगत रूप से निगरानी करते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

उन्होंने आपदा प्रबंधन केंद्र का दौरा किया और अधिकारियों को लगातार बारिश जारी रहने के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दूसरी जगह ले जाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। वहीं महाराष्ट्र के सतारा जिले के प्रतापगढ़ किले के पास भूस्खलन होने की खबर हैं। हालांकि अभी तक आई जानकारी के मुताबिक इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार(6 जुलाई) की सुबह गर्म और उमस भरी रही। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक अधिकारी ने कहा, “आज आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

ओडिशा: मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के लिए ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में ओडिशा के 17 जिलों को अलर्ट जारी किया गया। आईएमडी ने चार जिलों में दक्षिण ओडिशा के लिए ऑरेंड अलर्ट जारी की है। इसमें कालाहांडी, कंधमाल, गंजम और बौध जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं रायगढ़, पुरी, खुर्दा, नबरंगपुर, नुआपाड़ा, कोरापुट, बलांगीर, बरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सुंदरगढ़, क्योंझर और गंजम जैसे 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गोवा: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के साथ अधिकांश स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। वहीं आने वाले पांच दिनों में उत्तर और दक्षिण गोवा में बारिश बढ़ने की संभावना है।

70 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close