google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ग्वालियरमध्य प्रदेश

पति करता था अननेचुरल सेक्स; ससुर भी हाथ लगाने की कोशिश करता रहा, अब दहेज के लिए करता है प्रताड़ित

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट 

ग्वालियर। एक नवविवाहिता ने पुलिस के पास पहुंचकर आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता है। शादी के तीसरे दिन ही पति ने पहली बार यह हरकत की। उसे लगा कि वह अब नहीं करेगा, लेकिन इसके बाद पति उससे 20 लाख रुपए की मांग करने लगा। जब भी वह मायके से दहेज न लाने की बात कहती पति उससे इसी तरह की शारीरिक ज्यादती करता।

ससुर ने भी नवविवाहिता की इज्जत पर हाथ डालने का प्रयास किया। सास, ननद व ननद का पति भी मारपीट करते थे। घटना फरवरी 2022 से लेकर अभी तक के बीच गायत्री विहार की है। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पूरा मामला

शहर के हजीरा स्थित चंदनपुरा में रहने वाली 25 वर्षीय गीता (बदला हुआ नाम) की शादी 18 फरवरी 2022 को गोला का मंदिर गायत्री विहार में रहने वाले सुमेश (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी में नवविवाहिता के पिता ने दहेज में 30 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद कई सपने लेकर गीता अपनी ससुराल में पहुंची, लेकिन तीसरे ही दिन उसका उसका यह भ्रम टूट गया। ससुराल वाले 20 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। जब नवविवाहिता ने दहेज लाने से मना किया तो उसी रात गुस्से में पति ने उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। महिला को लगा कि यह एक बार हो गया, बार-बार नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आए दिन की यह बात हो गई। पति दहेज न मिलने की खुन्नस में पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करता था। हद तो तब हो गई जब 3 मार्च 2022 को महिला के ससुर ने उसकी इज्जत पर हाथ डाला।

ससुर ने महिला के कपड़ों में हाथ डालकर गंदी हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर सास, ससुर, पति, ननद व नंदेऊ ने पीटा। बीच बचाव करने गए परिवार के सदस्यों को भी बेटी के ससुराल वालों ने पीटा।

इसके बाद पीड़िता मायके चली आई। कई बार बात बनाने के लिए पंचायत की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

एडिशनल एसपी राजेश दंडौतिया ने बताया है कि नवविवाहिता ने थाने आकर शिकायत की है कि 4 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। उसके बाद से ही दहेज की मांग करते हुए उसका पति, सास-ससुर, ननद और उसका पति मारपीट करते थे। 20 लाख रुपए नहीं लाने पर पति अननेचुरल सेक्स कर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देता है। मामला दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close