google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराधदिल्ली

खाना नहीं परोसने की वजह से पत्नी का गला घोंटा और रात भर लाश के साथ सोता रहा, आगे पढ़िए क्या हुआ

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

परवेज़ अंसारी की रिपोर्ट

देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बहस के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों दंपति नशे में थे और पति रात भर लाश के साथ सोता रहा। सुबह जब उसे होश आया तो नकदी लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को घटना की जानकारी आरोपी के पड़ोसियों ने दी थी।

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि, आरोपी की पहचान सुल्तानपुर निवासी विनोद कुमार दुबे (47) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.20 बजे फोन करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया कि दुबे ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी सोनाली की पिटाई की और फिर तकिये से उसका गला घोंट दिया।

पुलिस की टीम ने फोन करने वाले व्यक्ति और इलाके में रहने वाले लोगों से आरोपी के बारे में पूछताछ की, फिर लोकेशन ट्रेस कर उसे दिल्ली में एक अन्य जगह से गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) पवन कुमार ने बताया कि उसके पास से कुल 43,280 रुपये का बैग, उसका सामान, शराब की दो बोतलें और खून से सना एक तकिया बरामद किया गया है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  समाजसेवी संस्था पायनियर्स क्लब ने गरीब आदिवासियों को बांटे कम्बल

आरोपी दुबे ने खुलासा किया कि दोनों ने गुरुवार रात एक साथ शराब पी थी। जब उसने अपनी पत्नी सोनाली से कहा कि उसके लिए खाना परोस दे तो उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई और फिर पत्नी सोनाली ने उसे थप्पड़ मार दिया। ऐसे में गुस्से में आकर आरोपी विनोद कुमार दुबे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों ने साल 2008 में शादी की थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी विनोद कुमार दुबे नशे में धुत था, रात भर लाश के साथ सोता रहा और जब सुबह आंख खुली तो पत्नी को मरा पाया जिसके बाद वह पैसे व सामान लेकर फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति नकदी के साथ दिल्ली से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close