google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
औरंगाबादबिहार

नही रहे हसपुरा के समाजसेवी महेंद्र बाबू

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विरेन्द्र कुमार खत्री की रिपोर्ट

हसपुरा, औरंगाबाद।‌‌  औरंगाबाद जिले के हसपुरा बाजार के वरिष्ठ समाजसेवी व प्रमुख व्यवासायिक महेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ महेंद्र बाबू का गुरुवार को पटना में इलाज के दौरान आकास्मिक निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। 14 जून को अचानक उनका तबियत बिगड़ा तो परिजनों ने पटना ले गए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही हसपुरा के लोग शोक में डूब गए।

हसपुरा आवास पर उनके शुभचिंतकों और जनप्रतिनिधियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर से शाम तक काफी संख्या में क्षेत्र के व्यापारियों और बुद्धिजीवी वर्ग ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लोजपा नेता डा. प्रकाश चंद्रा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महेंद्र बाबू सरल स्वाभाव के व्यक्ति थे। समाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष जयकृष्ण कुमार, ऋषि कपूर खत्री, मुखिया प्रतिनिधि रंजीव रंजन उर्फ नन्हका बाबू, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद सिंह, डा. विपिन कुमार, अशोक कुमार जैन, राज कुमार खत्री, कौशल शर्मा, नन्हे लाल खत्री, मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, उपमुखिया विकास कुमार, उपेंद्र खत्री, गिरजेश सिंह, महेश सिंह, विजय सिंह, राजद व्यासायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, राजेश कुमार टूनटून, रंजन कुमार, विजय कर्ण, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार ज्वाला, लोजपा नेता विजय कुमार अकेला, अरविंद कुमार वर्मा, जगदीश प्रसाद, उपेंद्र सिंह, किशोरी प्रसाद, गया प्रसाद सिंह, पंसस डा. ब्रहमदेव प्रसाद, संतोष खत्री, राजेश खन्ना, चंद्रभूषण प्रसाद, मुन्ना शर्मा सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close