google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरियाभागलपुर

“श्री शिव शंकर पार्वती अमृत मान सरोवर” का राज्य मंत्री ने किया भूमि पूजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी के साथ चंद्रप्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

देवरिया। जिला के भागलपुर विकासखंड मईल थाना के अंतर्गत ग्राम- एकौना कपूरी,कपरिपर आज दिनांक- 8 जून 2022 को ग्राम प्रधान- सुमन देवी के अध्यक्षता में भूमि पूजन रखा गया।जिसमे मुख्य अतिथि ग्राम विकास राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम (उत्तर प्रदेश सरकार) विशिष्ट अतिथि- श्री संदीप सिंह (टिंकू) माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। 

अतिथियों के लिए एक स्वागत गीत की प्रस्तुति अंशिका शुक्ला, शिवांगी त्रिपाठी के द्वारा बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया। उसके बाद भूमि पूजन किया गया जिसमें पंडित उमेश मणि त्रिपाठी, पंडित त्रिलोकी मणि त्रिपाठी के मंत्रों के द्वारा राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और सुमन देवी ग्राम प्रधान के द्वारा किया गया।

श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी के द्वारा भारत सरकार के द्वारा और उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वयं सहायता समूह के बारे में बताया गया की अमृत मानसरोवर कितना आवश्यक है। इस पर प्रकाश दिया गया। और भारत सरकार के द्वारा और राज्य सरकार के द्वारा जो-जो योजना चल रही है हर योजना के बारे में बताया गया। और उसका महत्व बताया गया। और साथ में ही डॉक्टर सचिंद्र कुमार शर्मा, श्री श्याम नारायण पांडे,श्री अरविंद प्रसाद पांडे, श्री धर्मेश कुमार पांडे, के द्वारा निशुल्क स्वास्थ चेकअप हुआ और निशुल्क दवा वितरण किया गया जिसका पूरे क्षेत्र के लोग लाभ उठाएं। 

मुख्य रुप से सलेमपुर सांसद प्रतिनिधि श्री जय नाथ कुशवाहा(गुड्डन) ब्लाक प्रमुख लार प्रतिनिधि अमित सिंह(बबलू) श्री पन्नालाल वीडियो (भागलपुर) अखंड प्रताप सिंह इंजीनियर (भागलपुर) प्रमोद सिंह (प्रधान) ललन सिंह, रमायन सिंह,अमरनाथ सिंह, पुनीत सिंह, उमाशंकर मणि त्रिपाठी, सुरेमन तिवारी, कृष्ण मोहन मिश्र, बृजेश शुक्ला, देवेंद्र मिश्र, सुमन तिवारी, श्री नारायण मिश्र, डॉ राम मनोहर मणि त्रिपाठी (प्रधान प्रतिनिधि)सोनू पांडे, शिवनाथ कुशवाहा, रवींद्र मिश्र, व्यास यादव, विपिन कुमार ,अच्छेलाल तिवारी, सुमन देवी, अंशुमान मणि त्रिपाठी, मईल थाना अध्यक्ष- श्री अनिल कुमार, मुख्य रूप से थे।

स्वयं सहायता समूह की पूरी जानकारी भागलपुर वीडियो श्री पन्नालाल जी को ना देने पर राज्यमंत्री श्री विजय लक्ष्मी गौतम के द्वारा फटकार भी लगाई गई। कार्यक्रम की संचालन अमित मणि त्रिपाठी, के द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close