google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कर्नलगंज

पत्नी विदा न करने पर क्षुब्ध युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर लगाई आग ; गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

कर्नलगंज गोंडा। ससुराल वालों द्वारा पत्नी को विदा न करने से क्षुब्ध युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा लिया। जिसे घायल अवस्था मे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घटना कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम पतिसा से जुड़ा है।

यहां शनिवार की सुबह करीब 9 बजे आलोक (25) पुत्र सांवल निवासी कर्नलगंज टेपरा ,सकरौरा ग्रामीण अपनी पत्नी रोली(23) की विदाई कराने अपने ससुराल ग्राम पतिसा के मजरा नये पुरवा निवासी रामसमुझ के घर गया था। जहां ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को उसके साथ भेजने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज आलोक ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। जिससे वह जलने लगा काफी मशक्कत के बाद उसे आग से बचाया गया मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया था। आनन फानन में उसे सीएचसी कर्नलगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close