भ्रष्टाचार का एक और खुलासा ; वन अधिकारी के घर से मिले करोड़ों रुपए

71 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : झारखण्ड राज्य के कोल्हान प्रमंडल, सारंडा जंगल के गांव मनोहरपुर में एसीबी टीम द्वारा छापामारी के दौरान रेंजर वन अधिकारी विजय कुमार के घर से लगभग एक करोड़ रुपए मिले। यह जानकारी झारखण्ड अगेंस्ट करप्शन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखण्ड अगेंस्ट करप्शन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे पदाधिकारी गरीबों को लूट खसोट कर काली कमाई कर अपनी संपत्ति जुटाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत वन विभाग में सभी कार्यरत रेंजर के कार्यशैली की जांच हो। साथ ही उनकी चल अचल संपत्ति की भी जांच हो। केवल इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने राज्य के सभी जिलों के रेंजर की चल अचल संपत्ति की जांच करने की मांग की है। चूंकी आम जनता को पदाधिकारियों द्वारा शोषण व दोहन कर अपनी निजी संपत्ति जुटाई जा रही है। पदाधिकारी लगातार काली कमाई कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने झारखण्ड सरकार से उक्त रेंजर को निलंबित करते हुए अवैध अर्जित संपत्ति को जब्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अन्य विभागों यथा कृषि, शिक्षा आदि विभागों के भ्रष्ट पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए झारखण्ड अगेंस्ट करप्शन की टीम लगातार आवाज उठाती रहेगी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top