google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

दर्दनाक ; एक साल की बच्ची का नंगा शव स्कूल की पानी की टंकी से मिलने पर हैरान हैं लोग

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जावेद अंसारी की रिपोर्ट

लखनऊ,  सैरपुर में एक साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दुगौर प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की पानी की टंकी में डाल दिया गया। यही नहीं मासूम के पैर में ईंट बांधकर टंकी में फेंका गया था ताकि शव उतराकर ऊपर न आ सके। पुलिस शव बरामद कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।

सैरपुर इलाके में रहने वाले बच्ची के पिता ने बताया कि गुरुवार रात में नौ बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शुक्रवार सुबह सैरपुर थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मासूम के लापता होने की खबर पाकर पुलिस ने खोजबीन शुरू की।

ग्रामीणों और पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि दो लड़कों के साथ बच्ची को आखिरी बार देखा गया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर पड़ताल की। पता चला कि मासूम दुगौर प्राथमिक विद्यालय के पास आखिरी बार देखी गई थी। स्कूल परिसर में शुक्रवार को पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान स्कूल के शौचालय की पानी की टंकी में मासूम का शव पड़ा मिला। बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर परिवारजन को शव सौंप दिया गया, जहां घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दो नाबालिग के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस दोनों लड़कों के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पीड़ित परिवार के पड़ोसी और एक करीबी के बेटे पर शक है। घटना के समय मासूम के घरवाले एक शादी में गए थे। मासूम परिवार के अन्य लोगों के साथ घर पर थी। इसी दौरान उसे उसे अगवा कर लिया गया।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close