google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ बलिया इकाई द्वारा अधिवक्ता प्रकोष्ठ का किया गया गठन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की एक बैठक राम जी चौबे अधिवक्ता के निवास स्थान काशीपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया साथ ही साथ भगवान परशुराम की आरती की गई।

इस अवसर पर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ अधिवक्ता प्रकोष्ठ का गठन किया गया जिसमें अधिवक्ता राम जी चौबे को जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक पांडे को महामंत्री अधिवक्ता अविरल ओझा को उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओमकार तिवारी को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया एवं जिला कार्यकारिणी में अन्य 11 अधिवक्ताओं को सदस्य के रूप में नामित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम जी चौबे ने कहा हम सब जरूरतमंद ब्राह्मणों को निशुल्क कानूनी सलाह एवं मदद उपलब्ध कराएंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद बलिया समय पूरे प्रदेश में संगठन ब्राह्मण समाज के लिए काम कर रहा है। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया।

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू जिला संरक्षक दयाशंकर तिवारी जिला महामंत्री विष्णु कुमार मिश्र दयानंद उपाध्याय लक्ष्मण चौबे भरत चौबे शांतनु चौबे शत्रुघ्न चौबे अरविंद मिश्र पप्पू पांडे संतन चौबे शशांक चौबे आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सत्य प्रकाश ओझा एवं संचालन अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी ने किया।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close