google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

हैवानियत ; दुष्कर्म करने के प्रयास का महिला ने किया विरोध तो दबंगों ने दी ऐसी खौफनाक सजा कि सुनकर रुह कांप जाए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

श्रावस्ती,  सोनवा क्षेत्र के एक गांव में खाना देने के बहाने घर में बुलाकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और दोनाें आंखों में धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे महिला के आंख से रक्तस्राव होने लगा और रोशनी चली गई। पिटाई के बाद घर से घसीट कर बाहर फेंक दिया।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिवार को दी। इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया है। एसपी अरविंद कुमार मौर्य में घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पीड़‍िता के स्‍वजनों ने दुष्कर्म के प्रयास का संदेह जताते हुए तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक गांव की विधवा गांव में लोगों से सहयोग लेकर अपना पेट भरती थी। महिला को गांव के ही दिनेश सिंह उर्फ ननकन्ने ने खाना देने के बहाने अपने घर बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों आंख फोड़ दिया। इसके बाद उसे बेहोशी के हालात में घसीट कर घर के बाहर फेंक दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर महिला के परिवार के लोग पहुंचे । देवर ने सूचना पुलिस को दी।

लक्ष्मणनगर पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल भेजा। हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया। प्रशिक्षु सीओ व सोनवा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पचौरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

73 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close