google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अनूपपुरमध्य प्रदेशशहडोल

वासना में डूबी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में बेटे ने देखा तो मां ने बेदर्दी से ले ली जान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राधेश्याम पुरवैया की रिपोर्ट

शाजापुर। जिले ग्राम जाटपुरा में हुए मासूम के अंधे कत्ल का पर्दाफाश अकोदिया पुलिस ने 48 घंटे में कर दिया। मामले में आरोपी और कोई नहीं, बल्कि मासूम की अपनी ही मां निकली। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महिला से हुई सख्ती से पूछताछ : अकोदिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 मई को बालक जाटपुरा निवासी वरुण की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए। पुलिस को जांच के दौरान बालक की मां ममता बाई और उज्जैन निवासी प्रेमी संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया पर शक हुआ। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि 3 मई को दोपहर 2.30 बजे वह अपनी प्रेमिका ममता बाई के साथ था। तभी ममता बाई का लड़का वरुण अचानक घर पर आ गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

बेटे का मुंह तकिए से दबाकर हत्या : अपनी बदनामी के डर से ममता बाई ने प्रेमी संजय उर्फ सुदर्शन के साथ मिलकर अपने लड़के वरुण का तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपी ममता बाई पति कैलाश सूर्यवंशी व उसके प्रेमी संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बता दें वरुण की बहन घटना के वक्त घर पर नहीं थी। वह जब बाजार से लौटी, तो उसे भाई का शव दिखा, जिसकी सूचना उसने अपने पिता को दी। पुलिस इस मामले को पहले से प्रेम-प्रसंग से जोड़ रही थी और इसी एंगल पर मामले की जांच शुरू की थी।

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close