google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
करनालहरियाणा

किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर लगाई छबील

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राजेंद्र कुमार की रिपोर्ट

करनाल। भाजपा सुखविंदर श्योराण के सेवाकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर किसान मोर्चा ने मीठे पानी की छबील लगाकर सेवा का कार्य किसानों के मध्य शुरू किया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मास्टर नरेंद्र गोरसी ने बताया कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो सेवा से चलता है सेवा ही सर्वोपरि पिछले 1 वर्ष के कार्यकाल में जब से हमें भाजपा किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है तभी से भाजपा करनाल की पूरी टीम प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर जी के के साथ मिलकर संगठन की तरफ से जो कार्य दिए जाते हैं उन्हें करने में अग्रिम रहती है।

1 वर्ष के कार्यकाल में चाहे करोना काल में अनाज मंडी और सब्जी मंडी में मजदूरों को मास्क सैनिटाइजर वितरण करने का कार्य हो या प्रत्येक विधानसभा में प्रगतिशील किसानों को सैनिकों को समाजसेवियों को स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने की बात हो किसान मोर्चा हर मोर्चे पर डट कर अपनी भूमिका अदा करता है अभी 3 महीने पहले शहीद चंद्रशेखर की मिट्टी को मस्तक पर लगाकर हरियाणा बोलेगा वंदे मातरम के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा में किसानों की जनसभा की गई जिसमें सामाजिक संस्थाओं और देश प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस कार्य में किसान मोर्चा की टीम ने वीर बलिदानी चंद्रशेखर के बलिदान को युवा पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया।

भाजपा किसान मोर्चा लगातार जहां सेवा के कार्यों से समाज से जुड़ा रहता है वही किसानों के हको की आवाज के लिए भी लगातार प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर शयोरण के द्वारा अपनी मांगे सरकार तक पहुंचाई जाती है जिससे किसानों का हित हो सके। वर्तमान में हरियाणा प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जिसमें गन्ने का सर्वाधिक रेट है वही 12 फसलें एमएसपी पर बिक रही है और प्रति एकड़ खराब फसलों का जो मुआवजा दिया जाता है वह भी सर्वाधिक है किसान क्रेडिट कार्ड जिसके द्वारा किसान को 4% वार्षिक ब्याज की दर पर लोन दिया जाता है वही सब्जी उत्कृष्टता के क्षेत्र में फल उत्पादक के क्षेत्र में आज हरियाणा बहुत आगे है पढ़ा-लिखा युवा भारत सरकार व हरियाणा सरकार की किसान समृद्धि की जो योजनाएं हैं उनका फायदा उठाकर कृषि को व्यवसाय के रूप में अपना रहा है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विनय संधू मंडल अध्यक्ष रोहित बतान कुजपुरा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कंबोज मंडल सचिव रोहित किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी विपिन ईश्वर कंबोज बलविंदर कंबोज अमन पालेराम सरदार मुख्त्यार सिंह सुंदर शर्मा जितेंद्र उझानी सुशील सैनी रमेश सैनी मोहर सिंह सैनी रामपाल मंडल महामंत्री पंकज शर्मा मीडिया प्रभारी अक्षय सचिव रणधीर पांचाल उपाध्यक्ष मोहित युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज मंडल उपाध्यक्ष बलविंदर सचिव बलविंदर रीडल हेम चंद शर्मा सुमेर चंद कंबोज सभी ने सेवा के कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लिया और राह चलते राहगीरों को मीठा पानी पिलाया।

69 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close