google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंड

भाजपा ने किया जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मुरारी पासवान की रिपोर्ट

गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के निर्देशानुसार सोमवार को भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा नगर मंडल के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। उमेश कश्यप ने बताया की पूरे प्रदेश में सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन आयोजन किया गया।

जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन रंका मोड़ से पैदल मार्च करते हुए गढ़वा समाहरणालय जा कर समाप्त हुआ । उसके बाद 5 सदस्य टीम के द्वारा गढ़वा जिले में पानी बिजली तथा अन्य समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया की गढ़वा अनुमंडलीय क्षेत्र में विगत दिनों लगातार बिजली की कटौती हो रही है।जिससे गर्मी के दिनों में आम जनमानस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसको देखते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त किया जाए।

गढ़वा अनुमंडल के नगरीय क्षेत्र में कई वार्ड में गर्मी होते ही पानी की समस्या शुरू हो गई है। पानी की किल्लत को दूर करने के लिए प्रत्येक वार्ड में पानी टैंकर की व्यवस्था किया जाए।

विगत विगत कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रतिशोध के चलते सरकारी काम में बाधा डालने का केस किया जा रहा है। आपसे आग्रह है इस प्रकार की घटना पर तत्काल रोक लगाई जाए और पुराने केस की जांच की जाए और प्रतिशोध की भावना से ग्रसित पदाधिकारी पर कार्रवाई किया जाए।

विगत दिनों रमुना ब्लॉक में रामनवमी के समय सामाजिक और नाबालिग लोगों पर हुई एफ आई आर की जांच की जाए। जांच कर निर्दोष लोगों को एफ आई आर से मुक्त किया जाए।

कुछ दिनों से अनुमंडलीय क्षेत्र में खासकर नगरीय क्षेत्र में चोरी की घटना अप्रत्याशित रूप से बड़ा है अतः आपसे निवेदन है कि नगरीय क्षेत्र में पुलिस गलती को दुरुस्त किया जाए। गढ़वा नगरीय क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण तेजी से किया जा रहा है। रामा साहू के मैदान में अवैध रूप से बन रहे घर। गर्ल हाई स्कूल के मैदान में अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाई जाए।साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि गढ़वा जिला में टेंडर डालने वाले संवेदक को किसी प्रकार का कोई परेशानी ना हो क्योंकि आए दिन टेंडर में कुछ लोगों के द्वारा निविदा पत्र नहीं भरने दिया जा रहा है। वैसे चिन्हित कर लोगों पर कार्रवाई किया जाए।

दानरो नदी एवं सरस्वती नदी जो गढ़वा का लाइफ लाइन मानी जाती है।को नगर परिषद गढ़वा के द्वारा कचरा डंपिंग से मुक्त कराया जाए।रोज सैकड़ों टन कचरा डंपिंग किया जाता है।जिससे नदी की चौड़ाई घटती जा रही है।जिससे शहर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का बढ़ने का खतरा है। गढ़वा शहर के यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।जिसमें मुख्य रुप से नेतृत्व का अगुवाई कर रहे गढ़वा प्रभारी अमित सिंह एवं गढ़वा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी उपस्थित रहे।

अमित सिंह ने कहा कि यह वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार और लूट मे लिप्त है।ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।गढ़वा की जनता बिजली और पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। जिसका जिता जागता उदाहरण दिपुआ मोहल्ला का स्थिति तो ऐसा दर्दनाक है।कि लोग पानी पानी के लिए तरस रहे हैं।

वार्ड नंबर 16 में सप्लाई मे नाली का पानी आ रहा है।लेकिन वर्तमान गढवा विधायक झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर बेखबर है। ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। भ्रष्टाचार चरम पर है।कोई ऐसा विभाग नहीं है।जिसमें आम जनता की काम सहूलियत से इमानदारी से हो जाएं।वहीं दूसरी ओर सी ओ ऑफिस में लूट मचा हुआ है। मोटेशन कराना हो L. P. C. बनवाना हो।नाम सुधरवाना हो एवं अन्य काम बिना पैसा दिए हुए कोई भी काम नहीं हो रहा है। जुलूस के दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।बालू चोर सरकार इस्तीफा दो कोयला चोर सरकार इस्तीफा दो जनता विरोधी सरकार इस्तीफा दो हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान।महामंत्री संतोष दुबे।राजीव रंजन तिवारी।विवेकानंद तिवारी।युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश चौबे।पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री रविंद्र जयसवाल। वरिष्ठ नेता विजय केसरी गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडे। कैलाश कश्यप, लखन गुप्ता, गौरीशंकर बिन्द, अनवर शाह, बालाजी, सोमनाथ प्रसाद, मुन्ना तिवारी, लक्ष्मी पांडे, नगर मंडल,  महामंत्री यशवंत मिश्रा, रविंदर यादव, मंगल मूर्ति तिवारी, शिवनारायण चंद्र, दिनेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close