google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बिलासपुर

विधानसभा क्षेत्रों के पहले बूथ से लेकर अंतिम बूथ तक जनसम्पर्क अभियान चलाएगी कांग्रेस

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मान सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

बिलासपुर हिमाचल।  युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि जल्द ही युवा कांग्रेस जन सम्पर्क अभियान शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के पहले बूथ से लेकर अंतिम बूथ तक जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हर एक बूथ पर कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। पुराने कार्यकर्ताओं से लेकर नए कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता किसी वजह से नाराज बैठा है उन्हें भी पार्टी की विचारधारा में फिर से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर तानाशाही का माहौल बना हुआ है। आज देश मे स्थिति ऐसी उतपन हो गई है कि अमीर व्यक्ति अमीर होता जा रहा है और गरीब और ज्यादा दबता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश मे महंगाई आज तक के इतिहास में चरम सीमा तक पहुंच चुकी है। पैट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस के दामों मे बेतहाशा आये दिन वृद्धि हो रही है। आज आम आदमी के लिए मकान बनाना बहुत मुश्किल हो गया है। आये दिन सीमेंट, सरिया, रेत, बजरी के दाम बढ़ते जा रहे है। ऐसा लग रहा है कि देश और प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज बची नही है। आज हर जगह पूंजीपतियों को बोलबाला है।

आशीष ठाकुर ने कहा कि आज बेरोजगारी की स्थिति देखें तो अकेले हिमाचल प्रदेश में 14 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं की फौज है। आज लग रहा है कि सरकार के पास बेरोजगार युवाओं के लिए कोई नीति नही है

उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जनता के बीच मे जाया जाएगा और केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलकर प्रचार व प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम युवा कांग्रेस करेगी। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 2022 के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जिला बिलासपुर की चारों सीटों पर कब्जा करेगी और कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close